5वें विश्व कबड्डी कप का शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान के पंजाब राज्य में करवाने का भी निर्णय लिया गया है। एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान शुक्रवार को बादल ने प्रस्तावित टीमों के नामों को भी स्वीकृति दे दी।
ये होंगी टीमें और इनाम
इन टीमों में पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, इंगलैंड, अमेरिका, स्कॉटलैंड, सीएरा लियोन, स्पेन, केन्या व डेनमार्क हैं। महिला वर्ग में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, केन्या, यूके, मलेशिया, डेनमार्क व मैक्सिको की टीमें हिस्सा लेंगी।
कप की कुल इनामी राशि 6 करोड़ 97 लाख रुपये होगी, जिसमें पुरुष वर्ग विजेता टीम को 2 करोड़ और उप विजेता को एक करोड़ रूपये दिए जाएंगे। महिला वर्ग में विजेता टीम को एक करोड़ व उप विजेता को 51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
जालंधर में उद्घाटन और बठिंडा में समापन समारोह के अलावा जलालाबाद, चोहला साहिब, संगरूर, होशियारपुर, गुरदासपुर, रोपड़, खन्ना व मानसा का लीग मैचों के लिए चयन किया गया है।
नशा मुक्त रहेगा विश्व कबड्डी कप
विश्व कप को पूरी तरह नशा मुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों के मैचों के दौरान व पहले डोप टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए 30 लाख रुपये आरक्षित किए गए हैं।
बादल ने कुश्ती कप शुरू करने के लिए पाकिस्तान व ईरान के अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए भी अधिकारियों को कहा।
बैठक में केबिनेट मंत्री सिंकदर सिंह मलूका, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसके संधु, उप मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पीएस औजला, सचिव खेल विभाग केएस पन्नू, विशेष प्रमुख सचिव अजय महाजन व मनवेश सिंह सिद्धू आदि भी उपस्थित थे।