फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5th World Kabaddi Cup Countdown Started

देखें, विश्व कबड्डी कप में 'इबोला' इफेक्ट

Mon, 27 Oct 2014 03:06 PM IST
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना
अमित कुमार/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 27 Oct 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
5th World Kabaddi Cup Countdown Started

पांचवें विश्व कबड्डी कप के लिए 10 टीमों को इसमें शिरकत करने के लिए सूचित किया गया है। वहीं इस बार इस सूची में सिरालियोन की टीम का नाम शामिल नहीं है।

विज्ञापन


इस बारे सिरालियोन कबड्डी टीम के मैनेजर रविंदर जस्सल ने बताया कि विश्व कबड्डी कप में शिरकत करने के लिए डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स और एजुकेशन मनिस्टर सिकंदर सिंह मलूका को 25 सितंबर को लेटर भेजा गया था।
विज्ञापन


इसमें पांचवें विश्व कबड्डी कप में उन्हें शामिल करने की अपील की गई थी, लेकिन कबड्डी के प्रबंधकों, डायरेक्टर स्पोर्ट्स का भी कोई जवाब नहीं आया। सिरालियोन के खिलाड़ियों की ओर से अभी भी प्रेक्टिस जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्ताना का नाम अभी भी बेस्ट खिलाड़ियों में गिना जाता है। वह एक बेस्ट प्लेयर हैं। सिरालियोन की टीम 2012 और 2013 में शिरकत कर चुकी है।

लीग के दौरान भी धोखे में रखा गया
वर्ल्ड कबड्डी लीग के लिए सिरोलियोन की टीम को मई में इनविटेशन आया था। इसमें उन्होंने वहां के बेस्ट खिलाड़ियों की डिटेल मांगी थी।

रविंदर सिंह ने 5 खिलाड़ियों की डिटेल कबड्डी लीग की कमेटी को भेजी थी। इसमें से उन्होंने तीन खिलाड़ियों को चुना था और न्यूजीलैंड के लिए वीजा अप्लाई करने की बात हुई।

इसके लिए उन्हें रिटन में निमंत्रण भी दिया गया था, लेकिन उसके बाद किसी ने भी सिरालियोन की टीम के साथ संपर्क नहीं साधा गया।

उन्होंने कहा कि वहां के खिलाड़ियों में इस तरह की कोई बीमारी नहीं पाई गई है और वे प्रेक्टिस भी कर रहे हैं। अगर कमेटी चाहे तो इन खिलाड़ियों का मेडिकल चैकअप भी करवाया जा सकता है।


सिरालियोन और कीनिया की टीम नहीं होगी शामिल
शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि अफ्रीका की सिरालियोन और कीनिया की टीम इस बार शामिल नहीं होगी। इसका उन्हें कारण वहां पर फैली इबोला बताया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इंडियन गर्वनमेंट इस बात की इजाजत नहीं दे रहा है कि इन टीमों को न बुलाया जाए।

दूसरे दिन 10 खिलाड़ियों ने करवाई रजिस्ट्रेशन
पांचवें वर्ल्ड कबड्डी कम में दमखम दिखाने के लिए पहले दिन 319 खिलाड़ियों ने नामांकन करवाया था। वहीं दूसरे दिन 10 खिलाड़ियों ने नामांकन करवाया। इसमें 6 स्टॉपर और 4 रेडर ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed