फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38 national games.

उत्तराखंड को मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

Fri, 19 Dec 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Dec 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
38 national games.

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिल गई है। शुक्रवार को चेन्नई में हुई भारतीय ओलंपिक संघ की वार्षिक आम बैठक के बाद इस फैसले पर मुहर लग गई। उपनिदेशक खेल अजय अग्रवाल ने इस खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन


अपर सचिव राकेश शर्मा, खेल सचिव अमित नेगी और खेल निदेशक शैलेष बंगोली ने राष्ट्रीय खेलों में मेजबानी के लिए प्रस्तुति दी।

आंध्र और तेलंगाना को पछाड़ हासिल की मेजबानी
इससे पहले उत्तराखंड के खेल सचिव और निदेशक समेत आला अफसर राज्य का दावा पेश किया। वर्ष 2018 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड के अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने दावेदारी प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन


राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए राज्य सरकार भी पूरा जोर लगाया था। मुख्यमंत्री हरीश रावत के पत्र के बाद ओलंपिक संघ ने उत्तराखंड में खेल सुविधाओं और गतिविधियों के आकलन के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिसंबर को प्रस्ताव भेजने की अंतिम तारीख से पहले खेल विभाग ने ओलंपिक संघ को प्रस्ताव भेज दिया था। उत्तराखंड ओलंपिक संघ सचिव निर्वाण मुखर्जी ने भी प्रस्ताव की तारीफ करते हुए राज्य को मजबूत दावेदार बताया था।

भारतीय ओलंपिक संघ महासचिव पद पर उत्तराखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष राजीव मेहता हैं। गौरतलब है कि 36वां राष्ट्रीय खेल गोवा और 37वां छत्तीसगढ में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed