फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Footballers of Chandigarh Selected for International Tournaments

विदेशों में नाम रोशन करेंगे शहर के ये 3 फुटबालर

Sat, 05 Jul 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Jul 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
 3 Footballers of Chandigarh Selected for International Tournaments

भारत भले ही वर्ल्ड कप फुटबाल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता हो। इसके बावजूद देश के युवा फुटबाल खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है और वह फुटबाल में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसी का ताजा उदाहरण है सिटी ब्यूटीफुल के फुटबाल खिलाड़ी, जो कि डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड में खेले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए हैं।

विज्ञापन


दमनजीत सिंह, आर्यन सिंह, अमितोज सिंह तीनों सॉपिंस स्कूल-32 के युवा फुटबॉलर हैं, जिनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे स्कूल और शहर के फुटबाल प्रेमियों में खुशी है। दमनजीत सिंह और अमिजोत सिंह फिनलैंड में टूर्नामेंट में खेलेंगे। वहीं आर्यन सिंह डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन में टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


आर्यन सिंह कक्षा 10वीं, एज 15, पोजीशन-राइट साइड। पिछले आठ साल से फुटबाल खेल रहे हैं। पिछले साल टैलेंट हंट टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद कोलकाता में कैंप में हिस्सा लिया। इसमें देशभर से 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यहां पर फिजिकल टेस्ट और शानदार खेल दिखाने पर शार्ट लिस्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ। इंटर स्कूल में पांच गोल दागे। एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में चयनित होने से आर्यन सिंह काफी उत्साहित हैं। उनके अनुसार अब इन टूर्नामेंट में खुद को साबित करना होगा। आर्यन सिंह के फेवरेट खिलाड़ी पुर्तगाल के स्टार प्लेयर रोनाल्डो हैं।

दमनजीत सिंह- कक्षा नौवीं, उम्र 15, पोजीशन डिफेंडर। पिछले चार साल से फुटबाल खेल रहे हैं। पिछले साल शहर में खेले गए प्राइड टूर्नामेंट में अच्छे खेल की बदौलत कोलकाता कैंप के लिए चुने गए।

यहां पर बेहतरीन कोचों की देखरेख में ट्रेनिंग ली। अब फिनलैंड में खेलने जा रहे हैं। फुटबाल से काफी लगाव है। दमनजीत सिंह स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी रोमेनियन से काफी प्रभावित हैं।

अमिजोत सिंह- कक्षा नौवीं, उम्र 14 वर्ष, पोजीशन-डिफेंडर। पिछले चार साल से फुटबाल खेल रहे हैं। कबीर ट्राफी में बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड जीत चुके हैं। अब डेनमार्क खेलने जा रहे हैं।


कोच पूजा नरवाल: इन खिलाड़ियों की कोच पूजा नरवाल ने कहा कि तीनों युवा फुटबाल खिलाड़ी काफी मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इनसे काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed