फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Chandigarh Hockey Players Selected for European Tour

यूरोपियन टूर में दम दिखाएंगे शहर के 3 हॉकी खिलाड़ी

Sat, 05 Apr 2014 02:17 PM IST
संजीव पंगोत्रा / अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा / अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
3 Chandigarh Hockey Players Selected for European Tour
सिटी ब्यूटीफुल के तीन हॉकी स्टार का चयन यूरोपियन टूर के लिए हुआ है। नीदरलैंड में 9 से 19 अप्रैल के बीच इसका आयोजन होगा। इसके लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय सीनियर हॉकी टीम के सदस्यों की घोषणा की।
विज्ञापन


इनमें सेक्टर-42 स्थित हॉकी अकादमी के तीन ट्रेंनी रूपिंदर पाल सिंह, धर्मवीर सिंह, हरजोत सिंह को सीनियर हॉकी टीम में जगह मिली है। भारतीय सीनियर हॉकी टीम का कप्तान सरदार सिंह होंगे, वहीं रूपिंदर पाल सिंह को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन


यूरोपियन टूर को आगामी वर्ल्ड कप 2014 की तैयारियों के मद्देनजर देखा जा रहा है। मेन वर्ल्ड कप नीदरलैंड में 31 मई से 15 जून के बीच खेला जाना है। यूरोपियन टूर के तहत भारतीय हॉकी टीम को पांच मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें नीदरलैंड केखिलाफ दो मुकाबले, बेल्जियम के खिलाफ 1 मैच और डच नेशनल क्लब के खिलाफ 2 मैच हैं।
धर्मवीर ने बताया कि टीम ने कोच टैरी वाल्श की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे है। इसके लिए टीम में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों का कैंप 9 अप्रैल से दिल्ली में लगाया जाना है।

 भारतीय टीम में शामिल हुए तीनों खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से ताल्लुक रखते है। रुपिंदर पाल सिंह फरीदकोट के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ में 9 साल से हॉकी की ट्रेनिंग ले चुके है।


इनके पिता फर्नीचर का काम करते है। धर्मवीर रोपड़ के पास गांव खैहराबाद का रहने वाला है। इनके पिता खेती बाड़ी का काम करते है। वहीं हरजोत फतेहगढ़ साहिब के रहने वाला है और इनके पिता दूध का व्यवसाय करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed