फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2018 national games shubhankar.

ऑनलाइन वोटिंग से चुनिए राष्ट्रीय खेलों का शुभांकर

Wed, 02 Dec 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 02 Dec 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
2018 national games shubhankar.

शुभांकर मोनाल होगा या मस्क डियर, खेल विभाग ने अब यह फैसला जनता पर छोड़ा है। ऑनलाइन वोटिंग के बाद अब खेल विभाग ने आफ लाइन वोटिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के हर जिले से करीब 20 हजार लोग शुभांकर (मस्कट) के साथ लोगो का भी फैसला करेंगे। 31 दिसंबर तक आप वोटिंग कर सकते हैं। 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का शुभांकर क्या होगा। इसका फैसला अब तक नहीं किया जा सका है। राष्ट्रीय पक्षी मोनाल और मस्क डियर के बीच कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन


इन दोनों में से शुभांकर क्या होगा इसके लिए खेल विभाग ने ऑनलाइन वोटिंग की थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा न होने के कारण कई लोग इसमें हिस्सा नहीं ले सके थे। जिस कारण विभाग ने अब ऑफलाइन वोटिंग कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए खेल निदेशालय ने सभी खेल कार्यालयों को वोटिंग प्रपत्र भेजा है। प्रत्येक जिले से करीब 20 हजार लोगों को वोटिंग करनी है। प्रपत्र में मोनाल और मस्क डियर के दो आप्शन दिए हैं। इसमें से किसी एक को चुनना है।

इसके अलावा खेल विभाग ने पांच लोगो भी इसमें दिए हैं। जिसमें से किसी एक को आपको चुनना है। प्रपत्र पांच दिसंबर से जिला खेल कार्यालय, हल्द्वानी में हासिल किए जा सकते हैं। इस प्रपत्र को आपको वहीं भरकर जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed