फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Hockey Star Selected for Commonwealth Games

कॉमनेल्थ गेम्स में खेलेंगे चंडीगढ़ के दो हॉकी स्टार

Fri, 04 Jul 2014 05:29 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
2 Hockey Star Selected for Commonwealth Games

सिटी ब्यूटीफुल के दो हॉकी स्टार का स्कॉटलैंड में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय सीनियर टीम में चयन हुआ है। हॉकी इंडिया की ओर से वीरवार को भारतीय सीनियर टीम की घोषणा की गई। इसमें सेक्टर-42 स्थित हॉकी एकेडमी के ट्रेनी रुपिंदर पाल सिंह और धर्मवीर सिंह भी शामिल है।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 3 अगस्त तक होंगे। शहर की हॉकी एकेडमी के दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में होने से शहर केखिलाड़ियों में खुशी का महौल है। कोच जसबीर सिंह बाजवा की देखरेख में दोनों ने ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन


जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे
रुपिंदर पाल ने बताया कॉमनवेल्थ गेम्स में वर्ल्ड की 10 सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।  आस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, वेल्थ और भारत एक ग्रुप में हैं। उन्होंने बताया भारत का पहला मैच वेल्स की टीम से है। उन्होंने उम्मीद जताई टूर्नामेंट में हम जीत के साथ आगाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर बहा रहे पसीना
रुपिंदर पाल ने बताया कॉमनवेल्थ के लिए भारतीय टीम की तैयारी जोरों से चल रही है। उन्होंने बताया हाल ही में खेले गए वर्ल्ड कप टीम से हुई गलतियों से सबक लेते हुए नई रणनीति बनाई गई है। इसके लिए कोच टैरी वाल्श खिलाड़ियों से खूब मेहनत करवा रहे हैं।


कमजोर परिवारों से ताल्लुक

दोनों खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। रुपिंदर फरीदकोट के रहने वाले हैं। इनके पिता फर्नीचर का काम करते हैं। वहीं, धर्मवीर रोपड़ के पास गांव खैहराबाद के रहने वाले हैं। इनके पिता खेती बाड़ी का काम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed