फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 Hockey Player of Chandigarh will Play Asian Games

एशियन गेम्स में खेलेंगे चंडीगढ़ के दो हॉकी स्टार

Fri, 05 Sep 2014 03:29 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Sep 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
2 Hockey Player of Chandigarh will Play Asian Games

सिटी ब्यूटीफुल के दो हॉकी खिलाड़ियों का साउथ कोरिया में खेले जाने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय सीनियर टीम में चयन हुआ है। हॉकी इंडिया की ओर से वीरवार को भारतीय सीनियर टीम की घोषणा की गई। इसमें सेक्टर-42 स्थित हॉकी एकेडमी के ट्रेनी रह चुके रुपिंदरपाल सिंह और धर्मवीर सिंह का नाम शामिल है।

विज्ञापन


एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्तूबर के बीच साउथ कोरिया के इनचेंयान शहर में खेले जाने है। 16 सदस्यों की टीम की कमान सरदार सिंह के हाथों में होगी। कॉमनवेल्थ गेम्स और बांग्लादेश टूर में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन


भारतीय टीम को पहला मुकाबला 21 सितंबर को श्रीलंका से खेलना है। इसके बाद ओमान के साथ 23 सितंबर, 25 सितंबर को पाकिस्तान के साथ, चीन के साथ 27 सितंबर को भिड़ंत होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के आगाज करना चाहेंगे
टीम में चुने गए रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि श्रीलंका के साथ पहले मुकाबले में जीत के साथ हम आगाज करना चाहते हैं। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट कोई भी हो पाकिस्तान के साथ हमेशा से ही मुकाबला रोचक रहता है। इस मुकाबले के लिए जज्बातों पर काबू पाते हुए जीत की कोशिश रहेगी।

एशियन गेम्स के लिए बहा रहे पसीना
रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि एशियन गेम्स के लिए इन दिनों कैंप दिल्ली में लगाया जा रहा है। यहां पर टीम के सदस्य सुबह 8-12 और शाम को 4 से 7 बजे तक कोच टैरी वॉल्श की देखरेख में पसीना बहा रहे हैं।


गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं ये होनहार
दोनों खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। रुपिंदरपाल सिंह फरीदकोट के रहने वाले हैं। इनके पिता फर्नीचर का काम करते है। वहीं धर्मवीर पंजाब के रोपड़ के पास खैहराबाद के रहने वाले है। इनके पिता खेती बाड़ी का काम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed