फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   16 Years Old Shooter Yashaswini in Youth Olympic

यूथ ओलंपिक में जौहर दिखाएंगी कम उम्र की ये शूटर

Fri, 21 Mar 2014 12:26 PM IST
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Mar 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
16 Years Old Shooter Yashaswini in Youth Olympic
शहर की सबसे युवा होनहार शूटर यश्स्वनी लगातार मेडल जीतकर नाम रौशन कर रही है। वह सबसे पहली कम उम्र की शूटर है जोकि यूथ ओलंपिक में हिस्सा ले रही है। भवन विद्यालय की 16 वर्षीय छात्रा यश्स्वनी जूनियर वर्ग में भारतीय टीम से खेलती है।
विज्ञापन


इसी महीने कुवैत में खेली गई 7वीं एशियन गन चैंपियनशिप में इस शूटर ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल पर निशाना साधने के साथ एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर यूथ ओलंपिक के लिए भारत का के दरवाजे खोल दिए। यूथ ओलंपिक चीन में जून महीने आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


कुवैत में बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत कोरिया और भारत को यूथ ओलंपिक में डॉयरेक्टर कोटा मिला। इसी कोटे केसाथ भारत की ओर से यश्स्वनी हिस्सा लेंगी।

बचपन से ही थी प्रतिभाशाली
यश्स्वनी के कोच तजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जब 13 साल की उम्र में वह अपने पिता एचएस देसवाल के साथ शूटिंग रेंज पहुंची। वहां पर पहली बार पिस्टल हाथ में ली और निशाना लगाने की जिद्द करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते घरवालों ने उसे पिस्टल ले कर दी। कोच ढिल्लों ने बताया कि वह शुरू से ही प्रतिभाशाली थी। इसने 2012 में शूटिंग शुरू की और टारगेट रखा कि वह नेशनल खेलेगी।


यूथ ओलंपिक के लिए जोरदार तैयारियां
यश्स्वनी इन दिनों अभ्यास में जुटी हुई है। इसके लिए घर में ही 10 मीटर की शूटिंग रेंज बनाई हुई है जहां पर वह कई घंटे लगातार अभ्यास करती है। इसके साथ ही 5 किलोमीटर की दौड़ भी लगाती है। इससे कि वह मानसिक रूप से फिट रह सके। यश्स्वनी के अनुसार वह जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed