{"_id":"ee1a3d3309b472f3119efdab852b84bd","slug":"14th-state-level-basketball-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बास्टेकबॉल प्रतियोगिता में टीमों ने दिखाया जलवा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
राज्य स्तरीय बास्टेकबॉल प्रतियोगिता में टीमों ने दिखाया जलवा
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 29 Oct 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही तीन दिनी 14वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून के खिलाड़ियों ने परचम लहराया।
विज्ञापन
सीनियर बालक वर्ग में पिथौरागढ़ ने नैनीताल को रोमांचक मुकाबले में 25-20 से मात दी। विजेता टीम के कपिल को मैन आफ द मैच दिया गया।
सीनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 16-13 से हराया, जिसमें काजल को मैन ऑफ द मैच मिला। सब जूनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने देहरादून को 20-7 से हराया, जबकि बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 14-2 से हराया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच नैनीताल के प्रांजल और देहरादून की मीनाक्षी को मिला। जूनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 21-7 जबकि बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 11-3 से मात दी। जिसमें नैनीताल के पंकज और पिथौरागढ़ की शालू को मैन आफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या किरन जरमाया और शिक्षाविद् नवीन चंद्र साह, सैनिक स्कूल के प्रबंधक और वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रकाश व सीईओ रघुनाथ लाल आर्य ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।