फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14th all india police tennis championship in chandigarh

इस गेम के लिए चंडीगढ़ में जुटेगी 11 राज्यों की पुलिस

Tue, 05 Nov 2013 11:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
14th all india police tennis championship in chandigarh

चौदहवीं आल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी चंडीगढ़ पुलिस करने जा रही है।

विज्ञापन


सेक्टर 10 सीएलटीए टेनिस स्टेडियम में होनी वाली चैंपियनशिप का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 7 नवंबर को सुबह नौ बजे करेंगे।

चैंपियनशिप में एकल, युगल, वेटरन और वेटरन युगल वर्ग के मुकाबले होंगे। चैंपियनशिप में डीएसपी से लेकर उच्च अधिकारी हिस्सा लेंगे। इनमें रिटायर्ड आफिसर भी शामिल होंगे।

एसएसपी नौनिहाल सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप का समापन समारोह 10 नवंबर को होगा। इसमें हरियाणा के राज्यपाल शिरकत करेंगे।

चैंपियनशिप में चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से आईजी आरपी उपाध्याय अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम में डीएसपी आशीष कपूर और डीएसपी राजेश कालिया खेलेंगे।

डीएसपी आशीष कपूर ने बताया कि आल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप में वे 11 बार चैंपियन रह चुके हैं।

11 राज्यों की टीमों के 94 खिलाड़ी :
एसएसपी नौनिहाल सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में 11 राज्यों की 19 टीमों के 94 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

चैंपियनशिप में आंध प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, उत्तरप्रदेश, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, एनएसजी, आरपीएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी, एसएसबी, और नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस वेबसाइट में चैंपियनशिप के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है।
 
11 साल पहले हुई थी चैंपियनशिप
चंडीगढ़ पुलिस  इससे पहले आल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2002 में करवा चुकी है। एसएसपी नौनिहाल सिंह ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ पुलिस तरह का प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएसपी से लेकर पुलिस कमिश्नर ले रहे हैं हिस्सा :
एक कमिश्नर, पांच एडीजीपी, 11 आईजी, एक मेजर जनरल, 13 डीआईजी, एक डायरेक्टर, एक एआईजी, दो एसएसपी, एक कर्नल, 14 एसपी, एक पासपोर्ट ऑफिसर मैनेजर, दस कमांडेंट, एक डीसी एसएसबी, एक मेजर, चार डिप्टी कमांडर, एक एडीशनल कमांडर, दो एडीशनल एसपी, 11 डीएसपी और पांच रिटायर्ड आफिसर चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed