{"_id":"9a904c7b71f3714e5d8a12bcc738a9f8","slug":"14-year-tennis-star-rishabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर टेनिस स्टार, उम्र 14 साल, टाइटल जीते 19","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जूनियर टेनिस स्टार, उम्र 14 साल, टाइटल जीते 19
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jun 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 वर्षीय ऋषभ शारदा ने एशियन टूर्नामेंट में डबल धमाके के साथ सबको अपने खेल का दिवाना बना दिया। सीएलटीए सेक्टर 10 में शनिवार को ऋषभ शारदा ने सिंगल्स और शुक्रवार को अपने पार्टनर के साथ मिलकर एटीफ एशियन रैंकिंग टूर्नामेंट के टाइटल जीते।
विज्ञापन
सेंट जोंस स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ऋषभ शहर से टेनिस में उभरते हुए युवा टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। इसने विभिन्न वर्गों अंडर 10, 12, 14, 16 में अबतक 19 टेनिस टाइटल जीतने में कामयाबी हासिल की है। यह पहली बार है जब ऋषभ शारदा ने एशियन रैंकिंग टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
स्केटिंग से टेनिस तक का सफर
ऋषभ शारदा के पिता मनोज कुमार सेक्टर 8 के स्कूल में लेक्चरार हैं। उन्होंने बताया कि शुरू में इसे स्केटिंग में डाला गया था। वहां पर कोच ने ऋषभ की फिटनेस को देखते हुए उसे टेनिस के लिए प्रेरित किया। सीएलटीए में ट्रेनिंग लेने केबाद इस युवा खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नही देखा।
विज्ञापन
ऋषभ शारदा ने बताया कि शहर के सनम सिंह के खेल से काफी प्रभावित हैं और सर्बिया के नोवाक जोकोविक उनकेसबसे पंसदीदा खिलाड़ियाें में से एक है।
ये हैं उपलब्धियां
अंडर 10 और 12 में खेलते हुए - 10 टाइटल जीते
- अंडर 14 में खेलते हुए 7 टाइटल जीते
- अंडर 16 में खेलते हुए 2 टाइटल जीते