{"_id":"9b964cec44c91fd89a405e583689be38","slug":"11-medal-to-dehradun-in-boxing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में दिखा दून का दम, 11 पदक झटके","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बॉक्सिंग में दिखा दून का दम, 11 पदक झटके
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
दून के मुक्केबाजों ने अगस्त्यमुनि (रूद्रप्रयाग) में आयोजित हुई सब जूनियर व सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, पांच रजत व एक कांस्य पदक जीते। आज जिला खेल कार्यालय में इन सभी मुक्केबाजों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
28 जनवरी से 31 जनवरी तक राज्य आमंत्रण मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सब जूनियर बालक और सीनियर पुरुष देहरादून की टीम के अनिल बडवाल, अंकित शर्मा, हिमांशु थापा, अतुल रावत, अमरजीत भंडारी ने स्वर्ण, आशी सिंह, आशीष रतूड़ी, विवेक चौपड़ियाल, रुद्र, आवेश अहमद ने रजत और विकास ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विजेता हुए सम्मानित
मंगलवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से इन सभी मुक्केबाजों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुक्केबाजी में अर्जुन अवार्डी कैप्टन पदम बहादुर मल्ल, पारंपरिक खेल के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, सहायक खेल निदेशक व जिला क्रीड़ाधिकारी देहरादून सतीश कुमार सार्की, सचिव देहरादून बॉक्सिंग संघ एके अग्निहोत्री, बॉक्सिंग प्रशिक्षक पूजा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन