फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   07-year playing career, 14 years old and medals across centuries

माली की बेटी ने 14 की आयु में बनाया गजब रिकार्ड

Tue, 19 Nov 2013 11:41 AM IST
दीपक शाही
दीपक शाही Updated Tue, 19 Nov 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
 07-year playing career, 14 years old and medals across centuries
माली की बेटी..., अपने खेल कैरियर को संवारने के लिए पर्याप्त पैसे तक नहीं..., लेकिन जोश और जज्बा बरकरार है। नतीजतन, स्केटिंग में महज सात साल के खेल कैरियर में उसने एक-दो नहीं, बल्कि पदकों के शतक का आंकड़ा भी पार कर लिया। ऐसी प्रतिभावान खिलाड़ी है भवन विद्यालय सेक्टर-15 की नौवीं की छात्रा 14 वर्षीय प्रियंका गुप्ता।
विज्ञापन


प्रियंका जिला और स्टेट स्तर पर आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में जिला स्केटिंग एसोसिएशन की मदद से हिस्सा लेती हैं, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से पांच बार नेशनल गेम्स में चयनित होने के बाद भी वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकी।
विज्ञापन


उसने रविवार को ही संपन्न हुए 19वीं जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल कर पदकों के आंकडे़ को 102 तक पहुंचा दिया है। वह छह साल से लगातार अपने विद्यालय में बेस्ट स्केटर का अवार्ड भी जीतती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल गेम्स खेलने में आड़े आ रही गरीबी
प्रियंका के पिता कृष्ण गुप्ता पंचकूला सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय में माली हैं। प्रियंका भी इसी विद्यालय में बचपन से ही पढ़ाई करती आ रही है।

खेल में अच्छा प्रदर्शन होने के कारण स्कूल की तरफ से हर साल उसकी स्कूल फीस माफ कर दी जाती है। प्रियंका के पिता कृष्ण गुप्ता ने बताया कि स्केटिंग किट काफी महंगी आती है।

इसके अलावा एक नेशनल गेम्स खेलने पर कम से कम 8-10 हजार रुपये का खर्च पड़ता है, जो हमारी सैलरी के बराबर है। ऐसे में बेटी को आगे खेलने के लिए भेजना उनके लिए मुश्किल हो जाता है।


अभी इन चैंपियनशिप पर निगाह
प्रियंका का 6 दिसंबर को महाराष्ट्र में आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप, 19-22 तक रोहतक में होने वाले इंटर स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप और 22-24 दिसंबर तक रोहतक में फेडरेशन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भी चयन हुआ है।

खास उपलब्धियों पर एक नजर
- भवन स्पोर्ट्स एंड गेम्स में 2008-2013 तक स्केटिंग में लगातार स्वर्ण पदक।

-8 नवंबर 2012 को हरियाणा ओलंपिक रोलर हॉकी चैंपियनशिप के सीनियर कैटेगरी में चैंपियन ट्राफी पर कब्जा।

-2012 हिसार में आयोजित 17वीं स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप रिंक रेस में अंडर 12-14 आयु वर्ग में दो सिल्वर।

- 2011-2012 में पंचकूला में आयोजित भवन विद्यालय रोलर स्केटिंग कार्निवाल के रिंक रेस में अंडर 10-12 आयु वर्ग में दो गोल्ड।

- 2011 कुरुक्षेत्र में आयोजित 16वीं स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के प्रथम, द्वितीय, द्वितीय ए रिंक रेस के अंडर-12 आयु वर्ग में लगातार तीन सिल्वर।

-27 अगस्त 2010 करनाल में आयोजित 45वीं हरियाणा स्टेट स्कूल टूर्नामेंट के रिंक रेस में अंडर-14 आयु वर्ग में सिल्वर।

- 8-10 अक्टूबर केवीडीएवी स्कूल चंडीगढ़ में आयोजित सीबीएसई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स में रिंक रेस में दो गोल्ड।
-19-30 नवंबर 2008 में आयोजित जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप रिंक रेस में अंडर 8-10 आयु वर्ग में दो गोल्ड।

- मानव मंगल स्कूल पंचकूला में आयोजित जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता के रिंक रेस के अंडर 11 आयु वर्ग में दो गोल्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed