फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   youth festival starts

खूब रुलाया ‘टोबा टेक सिंह’ ने

Fri, 31 Oct 2014 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 31 Oct 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे एमडीयू के जोनल यूथ फेस्टिवल झंकार-2014 में बृहस्पतिवार को दर्शकों की आंखें जमकर भीगी।
विज्ञापन


नाटक प्रतियोगिताओं के दौरान टोबा टेक सिंह पर आधारित एक नाटक ने खूब रुलाया। हालांकि अन्य प्रतियोगिताओं के दौरान दर्शकों ने जमकर इंजॉय भी किया।


सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि हेल्थ यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डॉ. वीके जैन थे।
  दूसरे दिन सुबह के सेशन में जहां ग्रुप सांग वेस्टर्न और ग्रुप सांग इंडियन श्रेणी के अलावा अंग्रेजी और हिंदी वादविवाद, कोलॉज मेकिंग, गीत गजल और भजन और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। जबकि शाम के सत्र में वन एक्ट प्ले (नाटक), मिमिक्री, वेस्टर्न सांग, मॉक इंटरव्यू, आइडिया हंट क्रिएटिव राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया।
   पाश्चात्य समूह गान में विभिन्न कॉलेजों की टीम ने अंग्रेजी गीतों की प्रस्तुतियां दी। इसके बाद हुई गीत गजल और भजन प्रतियोगिताओं में भी सुर और ताल का गजब मेल देखने को मिला। नॉन फिल्मी गीतों की श्रेणी में भी प्रतिभागियों ने शानदार कंपोजिशन पेश की। गजलों में हम तेरे शहर में आए है मुसाफिर की तरह..., इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाउंगा... कई शानदार गजलें प्रतिभागियों ने पेश की। वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भी पक्ष और विपक्ष के वक्ताओं ने जमकर तर्कों के तीर चलाए। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कबाड़ से उपयोगी चीजे बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पागलों पर किसका हक
शाम के सेशन में भी कई शानदार प्रतियोगिताएं हुई। स्टेज एक पर हुई वन एक्ट प्ले प्रतियोगिता के दौरान दर्शक बंधे से रह गए। कई शानदार नाटकों की प्रस्तुति दी गई लेकिन टोबा टेक सिंह की कहानी पर आधारित नाटक ने तारीफ के साथ संवेदनाएं भी बटोरी। कहानी की थीम भारत पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे के बाद छह पागलों की बंटवारे पर आधारित थी। हर एक पात्र ने इसमें तत्कालीन परिस्थतियों, राजनीति और मजबूरियों को बखूबी उजागर किया। इस नाटक पात्रों का अभिनय भी इतना जीवंत था कि दर्शक भी बंधते चले गए और आंखों से पानी बरसाते रहे। यूथ फेस्टिवल में पहली बार शामिल की गई प्रतियोगिता आइडिया हंट और क्रिएटिव राइटिंग में भी अभ्यर्थियों ने जमकर रुचि दिखाई। इस सेशन में मुख्य अतिथि नगरनिगम के संयुक्त आयुक्त अमरदीप जैन थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता, आयोजन सचिव डॉ. संजय जिंदल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा समापन
यूथ फेस्टिवल का समापन शुक्रवार को होगा। आखिरी दिन कव्वाली, समूह लोक नृत्य, क्विज, ऑर्केस्ट्रा और सिम्पोजियम प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। शाम को फेस्टिवल का समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed