फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Youth crushed to death by truck

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Sun, 27 Apr 2014 12:59 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sun, 27 Apr 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
पानीपत मार्ग पर करीब छ: बजे राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मोपेड पर कपड़े बेचने वाले एक व्यक्ति को पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोहाना-पानीपत मार्ग पर गांव बरोदा निवासी महावीर कपड़े  बेच कर एक मोपेड पर सैनीपुरा से गोहाना की ओर आ रहा था। जब वह मोपेड को लेकर पानीपत रोड पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से वह सड़क पर जा गिरा और उसकी गर्दन पर से ट्रक का टायर निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। मृतक की पहचान गांव बरोदा निवासी महावीर (40) पुत्र निहाल सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed