फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Your smartphone can detect earthquakes?

भूकंप के खतरे की भी जानकारी दे सकता है आपका स्मार्टफोन

Sat, 12 Oct 2013 12:02 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Oct 2013 12:02 PM IST
विज्ञापन
Your smartphone can detect earthquakes?

हाल के दिनों में देखा गया है कि दुनिया में भूकंप तेजी से आ रहे हैं। इस भूकंप की जानकारी एक आम इनसान को नहीं हो पाती है।

विज्ञापन


लेकिन अब एक छोटे से सेंसर के जरिए आप स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसी डिवाइस पर भूकंप का पता लगा सकते हैं।

आपका स्मार्टफोन बता सकता है कि भूकंप आने वाला है या आ रहा है। उसके साथ-साथ आए भूकंप की क्षमता भी बता सकता है।

हाल ही में सेसिसमोलोजिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका (बीएसएसबीए) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन, लेपटॉप व टैबलेट में छोटे-छोटे सेंसर लगे होते हैं जो भूकंप के आने की सूचना देते हैं और यूजर इन्हें समझ नहीं पाता।

रिपोर्ट में बताया गया है इन गैजेट्स में माइक्रो-इलेक्ट्रो-मेकेनिकल सिस्टम (एमईएमएस) एक्सेलोमीटर लगा होता है जो धरती के खिसकने, कारों के वाइब्रेशन तथा बिल्डिंग्स के गिरने की दर को नाप सकता है।
विज्ञापन


बताया गया है कि ये सेंसर 1990 के दशक से ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एयरबैग, स्मार्टफोन, वीडियोगेम, लैपटॉप आदि में इस्तेमाल किए जाते हैं।

इन गैजेट्स में लगने वाली इस एमईएमएस सेंसर को इटली में ज्वालामुखी के कारण आए भूकंप के दौरान प्रयोग में लिया गया और इनके परिणाम बिल्कुल सटीक दिए गए साथ ही यह भी पाया गया कि ये 5 के रियक्टर पर आए भूकंप को डिडेक्ट कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed