{"_id":"b9513b4ea5f5ca784a6f9fa928d6550e","slug":"young-young-woman-ate-poison-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती ने खाया जहर, युवक की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
युवक-युवती ने खाया जहर, युवक की मौत
सोनीपत
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को एक युवक और युवती द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रहस्यमय परिस्थितियों में जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में जहां युवक की मौत हो गई है वहीं युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोग जहां इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं वहीं परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
एकता चौक निवासी छोटू ने शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। जब परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ते देखी तो उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे रोहतक स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं दूसरी घटना में भी एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि लड़की ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रहा है।
विज्ञापन
-युवक के जहर खाने की सूचना पीजीआई से मिली थी। युवक की मौत हो गई है और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर धारा-174 के तहत कार्रवाई हुई है। लड़की के जहर खाने के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
सोमबीर सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।