फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   young man protest jam on delhi road

युवक के लापता होने पर हंगामा, दिल्ली रोड जाम

Sun, 05 Oct 2014 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 05 Oct 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
गांधी कैंप निवासी एक युवक के शुक्रवार को संदिग्ध हालत में गायब होने के मामले को लेकर लोगों ने शनिवार रात 9:15 बजे दिल्ली रोड जाम लगा दिया।
विज्ञापन


युवक जेएलएन नहर पर नवरात्र सामग्री बहाने गया था। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। मामला शांत भी हुआ, लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों और इनेलो नेताओं के बीच हुई झड़प से फिर बढ़ गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोड से हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इस पर भड़के लोगों ने इनेलो प्रत्याशी के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया और सीएम आवास तक पहुंच गए। सीएम से मुलाकात की। उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शांत हो गए।
विज्ञापन

गांधी कैंप निवासी खरैती लाल का मंझला पुत्र हरीश शुक्रवार दोपहर को नवरात्र पूजा का सामान जेएलएन नहर में बहाने गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुराग नहीं मिलने पर मामले पुलिस को बताया। तलाशी में पुलिस और परिजनों को बाइक दिल्ली रोड से दो किमी आगे नहर किनारे खड़ी मिली। बाइक में चाबी लगी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन से नहर का पानी रुकवाकर हरीश को तलाशने को कहा, लेकिन सहयोग करने के बजाय उन्हें इधर से उधर दौड़ाया गया। शनिवार देर शाम तक प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने पर परिजन और गांधी कैंप के लोग भड़क गए और दिल्ली रोड पर पहुंच जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आधे घंटे में पहुंची पुलिस, नहीं की सुनवाई
जाम की सूचना मिलने के करीब आधा घंटा बाद पीजीआई थाना प्रभारी एमआई खान पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सिविल लाइन थाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। नाराज लोग नहर का पानी रुकवा कर हरीश की तलाश करने की मांग पर अड़े रहे। इसी दौरान डीएसपी यशपाल सिंह खटाना और डीएसपी अनिल कुमार वहां पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह लोगों को शांत करने का प्रयास किया तो लोग कुछ सुनने को तैयार हुए। इसी बीच एएसपी अभिषेक जोरवाल भी वहां पहुंच गए।
एएसपी और डीएसपी ने किया शांत
गुस्साए लोगों में से इनेलो युवा अध्यक्ष राकेश सहगल समेत अन्य लोगों ने एएसपी से मांग की कि मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि नहर को रुकवाने के लिए कहा गया है और सुबह तक पानी भी काफी कम हो जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि मामले की दूसरे पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ये भी संभावना हो सकती है कि हरीश डूबा न हो बल्कि उसके साथ कुछ और ही हुआ हो। उनकी बात सुनकर लोग जाम खोलने पर राजी हो गए और पुलिस को सुबह तक का समय दे दिया।

बस यूं बिगड़ गया खेल...
एक ओर से लोग जाम खोलने को तैयार हो गए, लेकिन दूसरी ओर कुछ युवक इस बात पर अड़ गए कि अभी जाम नहीं खोलना। इसी दौरान डीएसपी अनिल कुमार और एसएचओ वजीर सिंह रेढू काफी संख्या में लाठीधारक पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए और लोगों को पकड़-पकड़ कर वहां से हटाना शुरू कर दिया। अभी मामला शांत हुआ भी नहीं था कि पुलिस की इस कार्रवाई को देख लोगों का गुस्सा फिर भड़क गया। लोगों ने आक्रोशित होकर दोबारा से नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच गुस्साते हुए पुलिस कर्मियों ने हलका बल प्रयोग कर दिया। पुलिस ने लोगों को जोर-जोर से धक्के मारे और साथ ही कई लोगों को हलकी फुलकी लाठियां भी खानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed