{"_id":"40c16f38f6145a909a3bdc5494325d39","slug":"young-man-killed-by-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से युवक की हत्या","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
तेजधार हथियार से युवक की हत्या
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ककरोई निवासी एक युवक की नहर के पास तेजधार हथियार से हत्या कर दी। शौच को खेतों में गये ग्रामीणों को युवक का रक्तरंजित शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव ककरोई निवासी बिजेंद्र (22) जयनारायण गुरुवार शाम को अपने घर से बाहर गया था। वह देर रात तक घर वापिस नहीं लौटा। गुरुवार रात को उसकी तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण शौच आदि के लिए गांव के पास डबल नहर के नजदीक खेतों में पहुंचे तो वहां उन्हें बिजेंद्र का खून से लथपथ शव मिला। बिजेंद्र के शव को देखते ही ग्रामीण हतप्रभ रह गए।
उन्होंने इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराक र परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृत्तक बिजेंद्र के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
मृतक बिजेंद्र के चाचा इकबाल का कहना है कि गांव में उनकी किसी व्यक्ति के साथ दुश्मनी नहीं है, ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके बेटे बिजेंद्र की हत्या किसने की। मृतक के दोनों हाथों, जांघों, पेट, कमर और गले को तेजधार हथियार से काटा गया है।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दलबीर डांगी, प्रभारी, सदर थाना।