फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   young man attack crime

नशा छुड़ाने भेजा था, पैर तोड़ दिया

Tue, 16 Sep 2014 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 16 Sep 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
‘अपने बेटे को नशे की दुनिया से बाहर लाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ा, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे का पैर ही तोड़ दिया।
विज्ञापन


पांच-पांच लोगों ने उसके हाथ पांव बांधे और मुंह पर भी परना बांध दिया। एक बंद कमरे में ले जाकर उसे बुरी तरह मारा। अब हाल ये है कि वह चलने के लायक भी नहीं रहा।’

एक महिला में कंसाला में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक की मां कैलाश कॉलोनी निवासी सरोज देवी के बयान पर सांपला पुलिस ने केंद्र संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, रातोंरात केंद्र पर ताला ठोक सभी आरोपी फरार हो गए हैं। वहां पर दाखिल 15-20 मरीजों का भी कोई पता नहीं लग पाया है।

सरोज देवी ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा हिमांशु कुछ समय नशे की लत में पड़ता जा रहा था। उन्होंने कंसाला में चल रहे ‘जिंदगी-नशा मुक्ति केंद्र’ के संचालक राजबीर सिंह निवासी कंसाला से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबीर ने कहा कि बेटे को केंद्र पर भेज दो। हर माह 5 हजार रुपये लेंगे। उन्होंने हिमांशु को घर से केंद्र तक ले जाने के लिए 1500 रुपये अतिरिक्त चार्ज लेकर गाड़ी भी भेजी।  
मिलने भी नहीं दिया तो हुआ शक
सरोज देवी ने आरोप लगाया कि राजबीर और उसके साथी 9 सितंबर को हिमांशु को ले गए। अगले दिन बेटे से मिलने गई तो मिलने नहीं दिया गया। जबरदस्ती गेट खुलवाया तो वहां हिमांशु नहीं था। 15 दिनों बाद कही तो वह लौट आई। बाद में केंद्र के बारे में पूछा तो पता चला कि वहां बहुत मारपीट होती है।
पुलिस ने कराया मुक्त
12 सितंबर को फिर केंद्र पर र्गईं और हिमांशु से मिलने की बात कही। संचालक आनाकानी करने लगा तो पुलिस बुलाई। कंसाला चौकी से एएसआई बलवान सिंह पहुंचे और हिमांशु को वहां से निकाला। वह चल भी नहीं पा रहा था। किलोई अस्पताल से उसे पीजीआई रेफर किया गया। एक्स-रे में उसके पैर में फ्रेक्चर मिला है।
सभी ने मिलकर मारा
घायल हिमांशु ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 10 सितंबर को राजबीर और उसके चार साथियों शमशेर, रघबीर, गौरव और राकेश उसे दूसरे कमरे में ले गए और हाथ-पैर बांध दिए। मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया और पैरों, कोहनियों पर कस्सी के हत्थे से मारने लगे।

इन पर केस
कंसाला चौकी पुलिस ने जिंदगी-नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राजबीर निवासी कंसाला, रघबीर फौजी निवासी सलीमसर माजरा सोनीपत, गौरव निवासी गली नंबर 3, मॉडल टाउन, रोहतक, शमशेर निवासी हनुमान कॉलोनी, हांसी और राकेश निवासी औचंदी, दिल्ली के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई बलवान सिंह का कहना है कि आरोपी जल्द पुलिस पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed