फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   yog application

अब ऐप को बनाइए योग गुरु, गुरुओं की होगी छुट्टी

Sat, 20 Jun 2015 09:36 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
yog application

योग करने के लिए अब आपको किसी शिक्षक या गुरु के पास नहीं जाना होगा। योगा करने के लिए अब आपको टेलीविजन पर योग गुरुओं के कार्यक्रम को भी नहीं देखना होगा। अपने मोबाइल के सहारे अब आप आसानी से योगा कर सकेंगे।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट व कई अन्य साफ्टवेयर कंपनियों ने योग से जुड़े कई ऐप्स बनाए हैं, जिसे डाउनलोड कर आप विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कर सकते हैं और इसके बदले में कोई फीस नहीं चुकानी होगी।
विज्ञापन


बाजार में हर प्रकार केयोग के ऐप्स मौजूद है। इनमें सुंदर दिखने वाले योग, आंतरिक ताकत बढ़ाने वाले योग, गर्भावास्था के दौरान करने वाले योग जैसे कई ऐप्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप योग करने के दौरान बाबा रामदेव का अनुसरण करना चाहते है तो भी आपका काम योग ऐप से चल जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट ने तो बाबा रामदेव योग नामक ऐप लांच कर दिया है, जो मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐप को डाउनलोड कर योग का कर सकते हैं अभ्यास

yog application

आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है और सरकार इस बात की उम्मीद कर रही है  कि इस कार्यक्रम के बाद भारत से विश्व भर में योग गुरु की मांग निकलेगी, लेकिन इन ऐप्स को देखने के बाद योग गुरुओं की मांग प्रभावित हो सकती है। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से योग, योगासन, बाबा रामदेव योग, फेसियल योग तो प्रीनेटल योग ऐप्स लांच किया गया है।

चेहरे को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए फेसियल योग ऐप के सहारे आप सुंदरता से जुड़ी योग क्रियाओं की पूरी जानकारी ले सकती है। सिर्फ योग नामक ऐप में सूर्य नमस्कार व कई अन्य प्राचीन योग क्रियाओं की जानकारी दी गई है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इन ऐप को डाउनलोड कर उसे किसी बड़े स्क्रीन पर जोड़ देने से उसे किसी मैदान में रखा जा सकता है और एक साथ कई लोग उसका अनुसरण कर सकते हैं। ऐसे में योग गुरुओं की सेवा निश्चित रूप से प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed