{"_id":"64061208-eb79-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"xolo-gaming-phone-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेम्स के दीवानों के लिए नया स्मार्ट फोन लॉन्च ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गेम्स के दीवानों के लिए नया स्मार्ट फोन लॉन्च
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दिन लॉन्च हो रहेस्मार्टफोन की कतार में एक और कंपनी जोलो ने अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जोलो प्ले टी 1000 नाम का ये फोन एक पावरफुल गेमिंग फोन है। जो खासतौर पर वीडियो गेम्स के दीवानों के लिए है।
विज्ञापन
4.7 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले वाला ये फोन एचडी क्वालिटी से लैस है, जो वीडियो गेम्स के चाहने वालों के लिए एक बढ़िया फीचर है। ये फोन क्वाड कोर एनविडिया टेगरा 3 प्रोसेसर तकनीक पर आधारित है।
विज्ञापन
प्ले टी में रियर और फ्रंट, दोनों कैमरे मौजूद हैं। बिना रुकावट वीडियो गेम्स खेलने के लिए इसमें पावरफुल 2000 एमएएच बैटरी है, जो लंबा बैकअप देती है। यह सिंगल सिम फोन है। कंपनी ने इसकी कीमत 16,000 हजार रुपए रखी है, जो दूसरे अच्छे फोन की तुलना में थोड़ी ज्यादा लगती है।
विज्ञापन
जोलो प्ले टी 1000 की कुछ और खासियतः
- ये फोन एंड्रॉयड 4.1.1 जैली बीन ओएस तकनीक पर चलता है।
- इसमें 3जी और वाई-फाई की सुविधा है।
- इसमें जीपीएस नेविगेशन भी है।
- इसका रियर कैमरा 8 मेगा पिक्सल फ्लैश के साथ मौजूद है और फ्रंट कैमरा 2 मेगा पिक्सल है।
- 4 जीबी इंटरनल मेमोरी केसाथ 32 जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी।
- इसका टॉक टाइम 11 घंटे (2 जी) और 9 घंटे (3 जी) इस्तेमाल पर है।