अभी तक आपने फोन में इस्तेमाल नहीं किए हैं ये फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड और आईओएस को टक्कर देने के लिए अब कमर कस ली है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में सेन फ्रेंसिस्को में विंडोज फोन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम की नई अपडेट विंडोज फोन 8.1 की घोषणा की है।
माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोन 8.1 में उन तमाम नए फीचर्स को शामिल किया है, जिसकी कमी विंडोज फोन यूजर्स को खलती रही है। आइए जानते हैं क्या है विंडोज फोन 8.1 के नए फीचर्स।
वायइस असिस्टेंट कोर्टाना
एप्पल यूजर्स के लिए वायइस असिस्टेंट के तौर पर 'सीरी' और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'गूगल नाऊ' का विकल्प मौजूद है। लेकिन अब में विंडोज फोन यूजर्स के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी।
माइक्रोसॉफ्ट ने एप्पल के सीरी और गूगल के गूगल नाऊ को टक्कर देने के लिए 'कोर्टाना' वायइस असिस्टेंट फीचर पेश किया है। यह आवाज के आधार पर काम करने वाला वर्चुअल असिस्टेंट है। इससे कॉल करने, मैसेज भेजने, अलार्म लगाने और सर्च करने जैसे काम किए जा सकते हैं।
यूनिवर्सल ऐप
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऐप स्टोर को भी बेहतर बनाने की कोशिश की है। कंपनी ने डेवलेपर्स से ऐसी ऐप बनाने के लिए कहा है जो टैबलेट, स्मार्टफोन, पीसी और गेमिंग कंसोल एक्सवन बॉक्स सब पर काम कर सके।
एक्शन सेंटर
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पहले से ही इसकी सुविधा है, वे वन टच सेटिंग शार्टकट्स के जरिए डेटा नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ वगैरह ऑन/ऑफ कर सकते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने भी अब विंडोज फोन यूजर्स के लिए एक्शन सेंटर नाम से नोटिफिकेशन मन्यू तैयार किया है। जहां यूजर्स टॉप स्क्रीन को नीचे की ओर स्वाइप करके सेटिंग बदल सकते हैं।
स्वाइप टाइपिंग की सुविधा
माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स के लिए लोकप्रिय एप स्वाइप टाइपिंग कीबोर्ड की भी सुविधा दी है। विंडोज फोन 8.1 यूजर्स बाई डिफॉल्ट स्वाइप कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कस्टमाइज लाइव बैकग्रांड
विंडोज फोन 8.1 यूजर्स होम स्क्रीन के टाइल्स को कस्टमाइज भी कर सकते हैं ठीक वैसे ही जैसे एंड्रॉयड फोन यूजर्स वॉलपेपर बदलते हैं। विंडोज फोन 8.1 यूजर्स भी अपनी इच्छानुसार इमेज को होम स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं।
जो लोग अभी विंडोज फोन 8 इस्तेमाल कर रहे हैं उनको कुछ समय में नई अपडेट मिल जाएगी। आने वाले दिनों में नए विंडोज फोन नई अपडेट के साथ मौजूद होंगे।