फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Windows Phone 8.1: new features

अभी तक आपने फोन में इस्तेमाल नहीं किए हैं ये फीचर्स

Sat, 05 Apr 2014 12:17 PM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
Windows Phone 8.1: new features

माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड और आईओएस को टक्कर देने के लिए अब कमर कस ली है। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में सेन फ्रेंसिस्को में विंडोज फोन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम की नई अपडेट विंडोज फोन 8.1 की घोषणा की है।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोन 8.1 में उन तमाम नए फीचर्स को शामिल किया है, जिसकी कमी विंडोज फोन यूजर्स को खलती रही है। आइए जानते हैं क्या है विंडोज फोन 8.1 के नए फीचर्स।

विज्ञापन

वायइस असिस्टेंट कोर्टाना

Windows Phone 8.1: new features

एप्पल यूजर्स के लिए वायइस असिस्टेंट के तौर पर 'सीरी' और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 'गूगल नाऊ' का विकल्प मौजूद है। लेकिन अब में विंडोज फोन यूजर्स के लिए ऐसी कोई व्यवस्‍था नहीं थी।

माइक्रोसॉफ्ट ने एप्पल के सीरी और गूगल के गूगल नाऊ को टक्कर देने के लिए 'कोर्टाना' वायइस असिस्टेंट फीचर पेश किया है। यह आवाज के आधार पर काम करने वाला वर्चुअल असिस्टेंट है। इससे कॉल करने, मैसेज भेजने, अलार्म लगाने और सर्च करने जैसे काम किए जा सकते हैं।

यूनिवर्सल ऐप

Windows Phone 8.1: new features

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऐप स्टोर को भी बे‌हतर बनाने की कोशिश की है। कंपनी ने डेवलेपर्स से ऐसी ऐप बनाने के लिए कहा है जो टैबलेट, स्मार्टफोन, पीसी और गेमिंग कंसोल एक्सवन बॉक्स सब पर काम कर सके।

विज्ञापन

एक्‍शन सेंटर

Windows Phone 8.1: new features

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पहले से ही इसकी सुविधा है, वे वन टच सेटिंग शार्टकट्स के जरिए डेटा नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ वगैरह ऑन/ऑफ कर सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने भी अब विंडोज फोन यूजर्स के लिए एक्‍शन सेंटर नाम से नोटिफिकेशन मन्यू तैयार किया है। जहां यूजर्स टॉप स्क्रीन को ‌नीचे की ओर स्वाइप करके सेटिंग बदल सकते हैं।

स्वाइप ‌टाइपिंग की सुविधा

Windows Phone 8.1: new features

माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स के लिए लोकप्रिय एप स्वाइप टाइपिंग कीबोर्ड की भी सुविधा दी है। विंडोज फोन 8.1 यूजर्स बाई डिफॉल्ट स्वाइप कीबोर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कस्टमाइज लाइव बैकग्रांड

Windows Phone 8.1: new features

विंडोज फोन 8.1 यूजर्स होम स्क्रीन के टाइल्स को कस्टमाइज भी कर सकते हैं ठीक वैसे ही जैसे एंड्रॉयड फोन यूजर्स वॉलपेपर बदलते हैं। विंडोज फोन 8.1 यूजर्स भी अपनी इच्छानुसार इमेज को होम स्क्रीन पर सेट कर सकते हैं।

जो लोग अभी विंडोज फोन 8 इस्तेमाल कर रहे हैं उनको कुछ समय में नई अपडेट मिल जाएगी। आने वाले दिनों में नए व‌िंडोज फोन नई अपडेट के साथ मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed