फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   wifi 3g dongle in india

इस तरह बनाएं वाई-फाई घर, मिलेगी फास्ट इंटरनेट स्पीड

Mon, 07 Jul 2014 01:43 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
wifi 3g dongle in india

स्मार्टफोन के इस युग में एक घर कई इंटरनेट डिवाइस मिल जाएंगी। जहां किसी को वॉट्सऐप, तो किसी को न्यूज वेब साइट् पर खबरों के लिए एक साथ इंटरनेट की जरूरत होती है। लेकिन एक नार्मल इंटरनेट डोंगल के जरिए आप एक समय में एक ही डिवाइस में इंटरनेट चला सकते हैं।

विज्ञापन


तकनीकी कंपनियों ने यूजर्स के इस समस्या को वाई-फाई 3जी डेटा डोंगल के जरिए दूर कर दिया है। इन डोंगल का इस्तेमाल छोटे दफ्तरों, सफर और घर किया जा सकता है।
विज्ञापन


इन वाई-फाई इंटरनेट डोंगल के जरिए 100 मीटर के दायरे में एक साथ एक समय में पांच डिवाइस जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट वगैरह में इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स लैपटॉप, फोन चार्जर या कार स्टीरियो जैसी किसी चीज के यूएसबी पोर्ट में डोंगल लगाकर वाई-फाई हॉटस्पॉट बना सकते हैं।

बीनाटोन 3जी डेटा कार्ड

wifi 3g dongle in india

बीनाटोन ने 3जी डेटा कार्ड, पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट के साथ लॉन्च किया है, इसमें एक डायरेक्ट यूएसबी पावर प्लग है जो किसी भी समय, कहीं भी इंटरनेट की सुविधा देता है। यह डिवाइस आपको वाईफाई हॉटस्पॉट बनाने की सुविधा देता है जिससे एक से ज्यादा यूजर/उपकरण एक साथ इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।

इसके लिए आप चार्जर/कार चार्जर सा 5 वोल्ट तक के किसी भी यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिम अनलॉक करने के फीचर के साथ आपके पास यह विकल्प भी होता है कि विभिन्न ऑपरेटरों और सबसे आकर्षक डेटा प्लान ऑफर के बीच चुनाव कर सकें।

क्वालकॉम चिपसैट से लैस यह 3जी डेटा कार्ड 32जीबी एक्सर्टनल माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ भी काम करता है।

बीनाटोन ने 3जी डेटा कार्ड, पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस की कीमत 1800 रुपए है।

एयरटेल वाई-फाई

wifi 3g dongle in india

हाल ही में एयरटेल ने नए एचएसपीए+ 3जी वाई-फाई डोंगल लॉन्च किया है, इसकी डाउनलोड स्पीड 21.6Mbps तक है।

कंपनी ने शुरुआत में इन वाई-फाई डोंगल को मुंबई और आंध्र प्रदेश में पेश किया है, जिनको धीरे-धीरे पूरे देश में उतारा जाएगा।

इन डोंगल को जेटीई ने बनाया है। इनकी कीमत करीब 2,100 रुपए है। इसमें माइक्रोएसडी 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है।

फोटॉन मैक्स वाई-फाई

wifi 3g dongle in india

कुछ समय पहले ही टाटा डोकोमो ने अपनी वायरलैस ब्रॉडबैंड स्पीड को अपग्रेड कर दिया है।

फोटॉन मैक्स वाईफाई डिवाइस के जरिए यूजर्स को 9.8 एमबीपीएस की स्पीड मिली शुरू हो जाएगी। पहले इसकी स्पीड 6.2 एमबीपीएस तक ही थी।

टाटा डोकोमो की ये सर्विस दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के यूजर्स के लिए है।

कंपनी ने फोटॉन मैक्स वाई-फाई डोंगल की कीमत 1,999 रुपए तय की है। जिसमें आप अपनी सुविधानुसार इंटरनेट प्लान ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed