फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   wife murderer arrest

पत्नी की हत्या का आरोपी काबू

Wed, 01 Oct 2014 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 01 Oct 2014 02:33 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलोनी में घरेलू कलह के कारण पत्नी की कैंची घोंपकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने अनाज मंडी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसएचओ के मुताबिक पिंकी ने शुक्रवार रात 12 बजे छिछड़ाना निवासी अपने मामा देवेंद्र को फोन किया था। बताया था कि मदन उसके साथ मारपीट कर रहा है और जान से मारने की बात कह रहा है। रात को ही मदनलाल ने पत्नी पिंकी के गले में कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।

मामा से बोला था, अब जो करना था कर दिया
रात को ही पिंकी के मामा देवेंद्र ने मदन को मोबाइल ये बात कर मारपीट न करने की बात कही। इस पर देवेंद्र ने यह कहकर फोन काट दिया कि उसे जो करना था, वह कर दिया, अब सारा झंझट खत्म हो गया है। देवेंद्र ने मदन को ये भी कहा कि जो हो गया सो हो गया, अब उसे पीजीआई ले जाओ। लेकिन, वह उसे पीजीआई लेकर नहीं गया। देवेंद्र का कहना है कि यदि वह उसे पीजीआई ले जाता तो शायद वह बच जाती।
विज्ञापन


शव ठिकाने लगाने की थी योजना
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस हालात में पिंकी का शव चद्दर में बंधा हुआ था, उससे लग रहा था कि मदन शव को ठिकाने लगाना चाहता था। लेकिन शव के भारी होने के कारण वह उसे उठाकर नहीं ले जा सका। इसलिए वह घर के बाहर का कुंडा लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed