{"_id":"0cf185a1fed35594c3ccf8a37779a4e6","slug":"when-an-interview-with-bbc-coke-admitt-that-contain-high-suger-in-can-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG : कोक के एक कैन में 44 चम्मच चीनी पी रहे हैं आप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
OMG : कोक के एक कैन में 44 चम्मच चीनी पी रहे हैं आप
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jun 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगी की तरह विश्व प्रसिद्ध कंपनी कोक भी अपनी केन में चीनी की अत्यधिक मात्रा को लेकर विवाद में फंस चुकी है। बीबीसी के पत्रकार जेरमी पेक्समन को एक इंटरव्यू देते वक्त खुद कोक के प्रेसिडेंट ने स्वीकार किया था कि ग्राहकों को अंदाजा नहीं कि कोक की एक केन में कितनी चीनी है।
इस चर्चित इंटरव्यू में पत्रकार ने कोक के प्रेसिडेंट जेम्स क्विनसे को यह स्वीकार करने पर मजबूर कर दिया कि कोक के केन में चीनी की मात्रा सीमा से बहुत ज्यादा है और कंपनी को इसे बदलने की जरूरत है।
इंटरव्यू के दौरान जेरमी ने क्विनसे से पूछा कि आपकी कोक में अच्छा क्या है? इस पर क्विनसे ने कहा कि कोक में चीनी के साथ साथ कैलोरी भी है जो कोक को पूरे यूरोप में लोकप्रिय बनाती है।
विज्ञापन
इस पर जेरमी ने कहा कि क्या ग्राहक को इस बात का अंदाजा है कि वो जो कोक सिनेमाघर में पी रहा है, उसमें इतनी चीनी मिली है। इस पर क्विनसे को कहना पड़ा 'शायद नहीं'।
देखिए कोक प्रेसिडेंट का वीडियो
क्विनसे ने कहा कि सिनेमाघर में मिलने वाले कोक के एक छोटे केन में छह टीस्पून चीनी तय है।
उसी समय जेरमी ने वहीं पर कोक के छोटे और बड़े कैन में मौजद चीनी को टेस्ट किया। टेस्ट में निकला कि सिनेमा में मिलने वाले छोटे कोक में छह की बजाय 23 सैशे चीनी थी जबकि बड़े केन में 44 सैशे चीनी निकली।
जेरमी का ये टेस्ट देखकर क्विनसे थोड़ी देर के लिए सकपका गए लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि कोक को अपने उत्पाद में बदलाव की जरूरत है और वो इस दिशा में काम शुरू करेंगे।