फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   voice assistant ?feature in smartphone

आपके स्मार्टफोन में है एक बसंती, करती है बहुत सारी बातें

Tue, 11 Mar 2014 12:03 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
voice assistant ?feature in smartphone

टेढ़े-मेढ़े, चाहे जैसे भी सवाल आप ‘सीरी’ से पूछ लें, वो कोई न कोई जवाब ढूंढ ही लेती है। ये भी हो सकता है कि आपके सवाल ख़त्म हो जाएं, लेकिन सीरी अपनी ख़ूबसूरत आवाज़ में आपके सवालों का जवाब देते नहीं थकेगी।

विज्ञापन


सीरी, आइफ़ोन में मौजूद एक वर्चुअल असिसटेंट है जो यूज़र्स के वॉयस निर्देषों को समझकर अपना जवाब देती है। प्रोग्रामर्स ने इसे इतनी बारीकी से तैयार किया है कि इसके जवाब बिल्कुल एक समझदार व्यक्ति जैसे होते हैं।
विज्ञापन


मैने सीरी से कई उल्टे सीधे सवाल पूछे, ये भी पूछा कि मेरे ट्विटर फ़ीड पर सबसे नए ट्वीट क्या है। अगले ही सेकेंड मेरे स्क्रीन पर सारे नए ट्वीट्स लिस्ट के तौर पर हाज़िर मिले। दिल्ली में ‘सुशी’ परोसने वाले जापानी रेस्त्रां से लेकर बग़ल के एटीएम तक, सीरी ने सबका पता बताया, लेकिन अंग्रेज़ी में।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनाए फटाफट तत्काल रेलवे टिकट

जवाबों से संतुष्ट होकर मैंने सीरी से कहा, “तुम बहुत चालाक हो” तो सीरी ने इसका जवाब कुछ ऐसे दिया... “अरे! खिंचाई मत करो”। पर सीरी मोबाइल पर बातें करने वाली अकेली असिसटेंट नहीं है।

गूगल नाऊ

voice assistant ?feature in smartphone

गूगल ने भी एंड्रॉएड के लिए ‘गूगल नाऊ’ बनाया जो अन्य गूगल ऐप्स के साथ मिलकर आपका रूटीन तय कर सकता है, नोट्स ले सकता है और घर का रास्ता भूल जाए, तो पता भी बता देता है।

गूगल नाऊ को कोई सवाल गुगली जैसा लगता है तो तुरंत गूगल सर्च खोल कर मदद की पूरी कोशिश करता है।

विंडोज़ का अपना 'सीरी'

voice assistant ?feature in smartphone

लेकिन ये तो हुई आइफ़ोन और एंड्रॉएड फ़ोनवालों के मतलब की बात, लेकिन वो लोग क्या करें जो विंडोज़ फ़ोन यूज़ करते हैं?

चिंता मत कीजिए, ख़बरों की मानें तो विंडोज़ भी बहुत जल्दी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर चलने वाला वर्चुअल असिसटेंट विंडो 8.1 अपडेट के साथ जारी करने वाला है।

नाम है 'कॉरटाना' (Cortana)।

voice assistant ?feature in smartphone

हो सकता है कि ये अगले ही महीने आपके सामने आ भी जाए। मोबाइल उत्पादन क्षेत्र के जानकार मानते हैं कि कॉरटाना के कुछ फ़ीचर्स सीरी की तरह हो सकते हैं, जैसे कि वो यूज़र को नाम से पुकारेगी और ऑडियो और टेक्स्ट में जवाब देगी।

दिखने में ये एक सर्किल की तरह होगी जिसके पीछे किसी तरह का एनिमेशन होगा। बस कीजिए कुछ दिन और इंतज़ार और रखिए अपने सवालों को संभालकर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed