{"_id":"63de01926c2921f24821b6e9f51be49b","slug":"vk-singh-slame-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्ता के लालच में केजरीवाल ने अन्ना को छोड़ा'","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
'सत्ता के लालच में केजरीवाल ने अन्ना को छोड़ा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट पर आजकल वीके सिंह की एक वीडियो बहुत चर्चा में है। वीडियो में वीके सिंह केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीके सिंह कह रहे हैं कि उन्होंने सिर्फ अन्ना का इस्तेमाल किया है। वीके सिंह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल पहले दिन से महत्वाकांक्षी थे। उनका मकसद सिर्फ राजनीति करना और पैसा कमाना था।
विज्ञापन
वीके सिंह ने बताया कि केजरीवाल ने अन्ना का इस्तेमाल कर, उनके चारों ओर ऐसा लोगों का संगठन बनाया। जो सिर्फ सत्ता के लालची थे। वो किसी भी तरह पावर में आना चाहते थे।
विज्ञापन
वीके सिंह ने केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका मकसद किसी भी तरह दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना है। इसी जुगत में वे सारी कोशिशें कर रहे हैं। लेकिन केजरीवाल ये भूल गए कि लोग अन्ना के साथ थे।
इसलिए मौका मिलते ही केजरीवाल ने अनशन के बाद तुरंत राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। वीके सिंह ने कहा कि केजरीवाल की अनशन के पहले दिन से राजनैतिक महत्वाकांक्षा थी।
दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारियों में लगे केजरीवाल के लिए ये वीडियो एक झटके से कम नहीं होगा। लेकिन फेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
देखें वीडियो