फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Vehicle relapse, 5 injured

वाहन पलटा, 5 घायल

Sat, 07 Jun 2014 12:17 AM IST
narnaul
narnaul Updated Sat, 07 Jun 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
गांव अटोली के पास शुक्रवार दोपहर वाहन पलटने से सवार पांच लोग घायल हो गए। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। अन्य घायल नारनौल के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सिरोही बहाली निवासी कृपाल सिंह (45), सुमित्रा (29), कृष्णा (28), सुमित्रा (35) और नफे सिंह (28) शुक्रवार सुबह वाहन में सवार होकर राजस्थान के गांव अजरका में एक शोक सभा में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय गांव अटोली के निकट पहुंचते ही टायर पंचर होने से उनका वाहन पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में नीचे दबने से कृपाल सिंह का पैर कट गया तथा सुमित्रा, कृष्णा, सुमित्रा और नफे सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से निकाल उपचार के लिए नारनौल के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने कृपाल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed