फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Van - Figo collision killed three, five injured

वैन-फिगो टक्कर में तीन की मौत, पांच घायल

Mon, 05 May 2014 12:53 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Mon, 05 May 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
झज्जर रोड पर गांव दुल्हेड़ा के निकट रविवार देर शाम दो वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में दो महीने के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ के शवदाह गृह में रखा गया है जहां सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

झज्जर की तरफ से आ रही मारुति वैन और बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ जा रही फोर्ड फिगो गाड़ी में दुल्हेड़ा और डाबोदा के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मारुति वैन सवार लोवा कलां निवासी वैन चालक प्रवीण (28), दलबीर (30) और दलबीर के बेटे मंजीत (2 माह) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दलबीर की पत्नी सरला और फोर्ड फिगो सवार नसीब सिंह, उसका बेटा पंकज, पूनम और मंजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल पक्ष के लोग झज्जर के गांव वजीरपुर के रहने वाले हैं। हादसा देख राहगीरों ने घायलों को तुरंत बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इनमें से नसीब सिंह के बेटे पंकज को पहले इलाज के लिए झज्जर ले जाया गया था और झज्जर से ही उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर किया गया। बहादुरगढ़ सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह दहिया ने बताया कि पुलिस ने फोर्ड फिगो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से 5 किमी दूर हुआ हादसा
लोवा कलां निवासी दलबीर सिंह की पत्नी सरला अपने बेटे मंजीत के साथ कई दिन पहले अपने मायके खेड़ी खातीवास (झज्जर) गई थी। रविवार को दलबीर ने अपने गांव के निवासी प्रवीण से मारुति वैन किराए पर ली और पत्नी और बेटे को लेने के लिए अपनी ससुराल गया। देर शाम वापसी में जब वे अपने गांव से करीब 5 किमी की दूरी पर ही रह गए थे, तो हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed