फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   vais college youa mahotsav

वैश्य इंजीनियरिंग में 29 से 31 अक्टूबर तक युवा महोत्सव

Sat, 27 Sep 2014 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sat, 27 Sep 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू प्रशासन ने क्षेत्रीय युवा महोत्सव की सारणी जारी कर दी है।
विज्ञापन


यह आयोजन अलग अलग जोन में अलग अलग तारीखों में होगा। युवा महोत्सव की शुरूआत रोहतक जोन से होगी। जिसके कार्यक्रम वैश्य इंजीनियरिंग कॉलेज में 29 से 31 अक्टूबर तक होंगे।

इसके बाद  अन्य जोन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
   युवा कल्याण के निदेशक डॉ. जगबीर राठी ने बताया कि रोहतक जोन का क्षेत्रीय युवा महोत्सव 29 से 31 अक्टूबर तक वैश्य इंजीनियरिंग कालेज, रोहतक में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद सोनीपत जोन का युवा महोत्सव होगा। इसकी मेजबानी डीएच लारेंस कालेज ऑफ  एजुकेशन, झज्जर को दी गई है। यहां 31 अक्टूबर से 2 नंवबर तक आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गुड़गांव जोन का आयोजन जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल में 2 से 4 नवंबर होगा। भिवानी जोन का युवा महोत्सव 5 से 7 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय, महम में होगा। महेंद्रगढ़ जोन का युवा महोत्सव 6 से 8 नवंबर तक राजकीय महाविद्यालय, नाहड़ (रेवाड़ी) में आयोजित किया जाएगा।

नवंबर में होगा इंटर जोनल महोत्सव
निदेशक डॉ. राठी ने बताया कि जोनल स्तर पर कार्यक्रम होने के बाद विजेता टीमों के बीच इंटर जोनल यूथ फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 14 से 16 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद एमडीयू का दल 22 से 26 नवंबर तक जम्मू यूनिवर्सिटी में होने वाले नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टीवल में शामिल होने के लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed