फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Use Whatsapp on Android? Your chats are not so secure

इस तरह अपने मोबाइल में पढ़ें किसी की WhatsApp चैट

Thu, 13 Mar 2014 02:00 PM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
Use Whatsapp on Android? Your chats are not so secure

अगर आप एंड्रॉयड फोन में व्हाट्ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो जरा होशियार रहें। एंड्रॉयड यूजर्स को व्हाट्ऐप चैट, ईमेज और वीडियो शेयरिंग करते समय ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति भी आपकी जानकारी के बिना ही आपकी पर्सनल व्हाट्ऐप चैट से कनेक्ट होकर सारी चैट पढ़ सकता है। टीओआई ने इस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।

विज्ञापन

एंड्रॉयड से डेटा शेयरिंग

Use Whatsapp on Android? Your chats are not so secure
डैचे सिक्यूरिटी सलाहकार का कहना है कि एंड्रॉयड फोन में व्हाट्ऐप चैट लॉग (चैट हिस्ट्री) माइक्रोएसडी कार्ड में सुरक्षित होती है जो दूसरी ऐप्स के जरिए पढ़ी जा सकती है। इसका कारण ये है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐप से दूसरे ऐप में डेटा शेयरिंग की अनुमित देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंड्रॉयड यूजर्स देते हैं खुद अनुमति

Use Whatsapp on Android? Your chats are not so secure

बैस बॉसचेर्ट ब्लॉग के मुताबिक, किसी भी एप्लिकेशन के जरिए से कनेक्ट होकर, माइक्रोएसडी कार्ड में सुरक्षित व्हाट्ऐप चैट लॉग पढ़ा जा सकता है, अगर यूजर्स ने माइक्रोएसडी कार्ड को एक्सेस करने की अनुमति दे रखी है। ज्यादातार एंड्रॉयड यूजर्स अपने एंड्रॉयड फोन में सब ही कुछ एक्सेस करने की अनुमति देते हैं।

विज्ञापन

कैसे हो सकती है व्हाट्ऐप चैट की चोरी

Use Whatsapp on Android? Your chats are not so secure

बॉसचेर्ट ब्लॉग के अनुसार व्हाट्ऐप चैट की चोरी करने के लिए सबसे पहले जरूरत होती है, एक ऐसी स्टोरेज की, जहां पर व्हाट्ऐप डेटाबेस सुरक्षित होता है। जैसे माइक्रोएसडी कार्ड, इसके बाद अब जरूरत है एक ऐसी एप्लिकेशन की जो व्हाट्ऐप डेटाबेस को एक्सेस करके इसकी हिस्ट्री को वेबसाइट पर अपलोड कर सके।

कहां हैं ऐसी एप्लिकेशन जो करती है डेटा चोरी

Use Whatsapp on Android? Your chats are not so secure

ऐसी कई एप्लिकेशन प्ले स्टोर पर मौजूद हैं जो एक ऐप से दूसरे ऐप का डेटा चोरी करने का काम करती हैं। इसके अलावा APK फाइल के रूप में भी ऐसी ऐप को एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है।

आईफोन और विंडोज में ऐसा करना है मुश्किल

Use Whatsapp on Android? Your chats are not so secure

आईफोन और विंडोज फोन में एक ऐप से दूसरी ऐप का डेटा शेयर करना इतना आसान नहीं है जितना एंड्रॉयड फोन से। आईफोन और विंडोज फोन में ऐप के जरिए स्टोरेज से सीमित एक्सेस की अनुमति होती है।

क्या कहना है इस पर गूगल का

Use Whatsapp on Android? Your chats are not so secure

गूगल इस बात से सहमत है कि ऐसा किया जा सकता है, क्योंकि एंड्रॉयड ओएस के ओपेन प्लेटफार्म है जबकि आईओएस एक क्लोज प्लेटफार्म है। इसके लिए गूगल एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर लगातार अपनी नजर रखता है। जब भी कभी कोई भी ऐसी ऐप दिखाई देती है जो सुरक्षा के लिहाज से खतरा पैदा कर सकती है, उसको तुरंत हटा दिया जाता है।

साथ ही, गूगल का कहना है कि एंड्रॉयड यूजर्स प्ले स्टोर के अलावा कहीं और से ऐप डाउनलोड न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed