अब स्मार्टफोन ऐप से खोज निकालें छिपा कैमरा, आखिर कैसे!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल हर जगह कैमरे पहुंच गए हैं। शायद ही कोई ऐसी जगह बची हो जहां आप पर कैमरे की नजर न हो। कई जगह कैमरे के बारे में लिखा होता है लेकिन कई जगह छिपे हुए कैमरे लगे होते हैं जो चुपचाप सभी लोगों पर नजर रखते हैं।
कभी ऐसा भी हो सकता है कि कोई आप पर कैमरे के साथ नजर रख रहा हो। जाने अनजाने में आपकी किसी भी हरकत को गलत समझा जा सकता है। बढ़िया बात ये है कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके आप ये पता कर सकते हैं कि क्या आपके आसपास कोई छिपा हुआ कैमरा तो नहीं है। अगर कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हो, तो उसका भी पता लगाया जा सकता है।
अपने स्मार्टफोन के हार्डवेयर की मदद से आप इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड की पहचान कर सकते हैं। बस एक ऐप डाउनलोड कर लीजिये और आप जिस भी जगह हैं, वहां पर अपने स्मार्टफोन को साथ लेकर एक बार थोड़ा घूम लीजिये। अगर आपके ऐप पर आपको उसका सिग्नल मिलता है तो उसका मतलब है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कहीं छिपाकर रखा गया है।
ऐसे बचे छिपे कैमरे से
गूगल प्ले स्टोर से आप हिडन कैमरा डिटेक्टर नाम का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार ऐप आपके स्मार्टफोन पर काम कर रहा हो, उसके बाद छिपे कैमरे के रेडिएशन को पकड़ कर स्मार्टफोन उसके बारे में पता कर सकता है।
ऐसा होने पर आपकी स्क्रीन पर एक लाल रंग का निशान दिखाई देगा। आईफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए आइट्यून्स से हिडन कैमरा डिटेक्टर डाउनलोड करना होगा पर इसके लिए करीब साढ़े तीन सौ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। अगर आपको छिपा हुआ कोई कैमरा मिलता है तो आप उसके ऊपर टेप या कोई कपड़ा लगा सकते हैं जिससे कि उसकी नजर आप पर न पड़े। लेकिन अगर कैमरा थोड़ी ऊंचाई पर लगा है तो उससे बचना मुश्किल है।
दोनों हालात में इसके बारे में सही व्यक्ति को खबर पहुंचाना जरूरी है। अगर आपको किसी छिपे हुए कैमरे को ढूंढ़ने की जरुरत है तो ग्लिन्त फाइंडर का इस्तेमाल करके आप आस-पास में छिपे लेंस को भी ढूंढ़ सकते हैं।