{"_id":"d93b563889561924fd71903a39ffba8b","slug":"uncontrollable-dumper-collision-toppled-houses-killed-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर टकराने से मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
डंपर टकराने से मकान गिरा, बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागनवाला रोड पर मंगलवार तड़के पत्थरों से भरा अनियंत्रित डंपर एक मकान में घुस गया। डंपर की टक्कर से मकान भरभराकर गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के पौने चार बजे पत्थरों से भरा डंपर तोशाम-बागनवाला मार्ग पर बने एक मकान में घुस गया। इससे तीन कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एक कमरे में सो रहे सिंघराम पर मकान का मलबा गिर गया सिंघराम ने मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डंपर तेज धमाके के साथ मकान से टकराया। घटना के बाद से चालक मौके से फरार है। धमाका सुनकर आसपास से लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए, तब तक सिंघराम दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के पुत्र इंद्रजीत की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई विधाधर ने बताया कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक सिंघराम की बेटी सुनीत ने बताया कि 10 कदम की दूरी से मौत लौट गई। मैं और बेटा राकेश (17 वर्ष) और मोंटी (12 वर्ष) और पुत्री सीमा (15 वर्ष) कुछ कदम पर ही सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज से आंखें खुली तो क्षण भर में पूरा मकान ढह गया। हम बच गए, अफसोस पिता नहीं बच पाए। इस हादसे को ताउम्र नहीं भूल पाएंगे।
बेटी का सहारा थे सिंघराम
रासीवास निवासी सिंघराम के दामाद बलवान की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। दामाद की मौत के बाद बेटी सुनीता को सहारा देने सिंघराम रासीवास से यहां आकर रह रहे थे। हादसे ने सुनीता के सिर पर पिता का यह सहारा भी छीन लिया।