{"_id":"abb24015b63bc27c9ac405f44394918f","slug":"two-sis-polygraph-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों बहनों का पॉलीग्राफ टेस्ट आज","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दोनों बहनों का पॉलीग्राफ टेस्ट आज
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
Updated Mon, 22 Dec 2014 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ व मारपीट मामले में सोमवार को दोनों बहनों का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा।
रविवार देर शाम दोनों बहनों को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एसआईटी ने नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें सोमवार सुबह 10 बजे तक लोधी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचने को कहा गया है।
बता दें कि मामले में आसन निवासी तीनों आरोपियों आसन निवासी कुलदीप, मोहित और दीपक का पहले ही पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। दोनों बहनों पूजा और आरती ने कोर्ट में याचिका लगाई थी कि आरोपियों और गवाहों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। दोनों ने कहा था कि वे खुद भी टेस्ट के लिए तैयार हैं। पूजा और उनके अधिवक्ता अत्तर सिंह पंवार ने एसआईटी की ओर से नोटिस मिलने की पुष्टि की है।
दो दिन चला था आरोपियों का टेस्ट
17 दिसंबर को आसन निवासी आरोप कुलदीप व मोहित का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था। 5 लेयर टेस्ट में उनसे लगातार कई-कई बार सवाल पूछे थे। 18 दिसंबर को तीसरे आरोपी मोहित का भी टेस्ट हुआ। रिपोर्ट का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।