{"_id":"c1fa8cb570dcd41fb185e6fb7835143b","slug":"two-new-gift-for-citizen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के आखिर तक शहर को दौ सौगात","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
साल के आखिर तक शहर को दौ सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 09 Dec 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2014 के आखिर तक शहर को दो सौगात मिलने वाली हैं।
पहली मल्टी स्टोरी पार्किंग और दूसरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।
ये दोनों जल्द शुरू होने वाले हैं। दोनों प्रोजेक्ट के शुरू होने से लंबे समय से इंतजार के बाद लोगों को राहत मिलेगी। जनता को जाम से कुछ राहत मिलेगी तो हजारों किसानों को फसलों के लिए फिल्टर पानी। अधिकारियों का दावा है कि इसी महीने के आखिर तक दोनों प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे।
मल्टी स्टोरी पार्किंग: पार्किंग और सामुदायिक भवन से डबल राहत
किला रोड पर प्रस्तावित पांच मंजिली मल्टी स्टोरी पार्किंग में दो तलों पर अब शापिंग कांप्लेक्स नहीं बनेगा। अब ऊपर के दो फ्लोर पर कम्यूनिटी सेंटर तैयार होगा। भवन में पार्किंग के लिए दो फ्लोर बनकर तैयार हैं। यहां इसी माह दिसंबर में पार्किंग की सेवा शुरू हो जाएगी। 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस पार्किंग का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर बाइक और स्कूटर के लिए पार्किंग होगी तो फर्स्ट फ्लोर पर रेहड़ी वालों को जगह मिलेगी। वहीं सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर कम्यूनिटी सेंटर बनेगा। पहले यहां शॉपिंग कांप्लेक्स बनना था, जिसे विरोध के बाद कम्यूनिटी सेंटर में परिवर्तित कर दिया गया है। बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल लगभग तैयार हो गई है।
यह होगा फायदा:
पार्किंग शुरू होने से शहर के बड़े मार्केट किला रोड, बड़ा बाजार के दुकानदारों और ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। बाजारों में पार्किंग न होने की वजह से वाहन सड़क पर ही इधर-उधर खड़े रहते हैं। इससे यहां पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कम्यूनिटी सेंटर बनने से आसपास के लोगों को शादी और दूसरे समारोह के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी। पहली मंजिल पर रेहड़ी वालों को जगह मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन...।
बेसमेंट, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर तो बन गया है। इसी माह दिसंबर में पार्किंग की व्यवस्था शुरू हो सकेगी। ऊपर अब दूसरी और तीसरी मंजिल पर शापिंग कांप्लेक्स के बजाए कम्यूनिटी सेंटर बनाया जायेगा।
प्रदीप रंजन, एसई, पीडब्ल्यूडी।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट: किसानों को मिल सकेगा साफ पानी
भिवानी रोड के पास सुनारिया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगभग बनकर तैयार है। 40 एमएलडी पावर क्षमता के इस प्लांट को 31 दिसंबर 2014 तक चालू करने का दावा किया गया है। यहां रोजाना 16 क्यूसिक दूषित पानी को फिल्टर किया जा सकेगा। फिलहाल एक लाख से अधिक घरों का पानी बिना फिल्टर किए ड्रेन नंबर 8 में गिरता है। यह केमिकलयुक्त पानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
यह होगा फायदा: एसटीपी से 10 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। उनको खेतों को नुकसान पहुंचा रहे केमिकलयुक्त पानी से राहत मिलेगी। खेतों को शुद्ध और उर्वरा युक्त पानी मिल सकेगा। यहां पर पुराने शहर के पाड़ा मुहल्ला, सैनी कॉलोनी, गढ़ी मोहल्ला, हनुमान कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, न्यू कॉलोनी सहित दर्जनों मोहल्लों का पानी वहां तक पहुंचेगा। इस पानी को फिल्टर कर ड्रेन नंबर 8 में डाला जाएगा, जहां से खेतों में पहुंचाया जाएगा।
31 मार्च तक पूरा होगा दूसरा प्लांट
14 एमएलडी क्षमता का दूसरे एसटीपी का काम चल रहा रहा है। यह भी लगभग तैयार है। कुछ काम ही बाकी रहा है। इसे 31 मार्च, 2015 तक शुरू किया जाएगा।
वर्जन....।
सुनारिया का बड़ा प्लांट 31 दिसंबर 2014 तक चालू कर दिया जाएगा। दूसरे पार्ट का काम चल रहा है। एक पार्ट पूरा होने पर किसानों को साफ पानी मिल सकेगा।
हरीश जुनेजा, अधिशासी अभियंता पब्लिक हेल्थ, रोहतक।
इधर, नए साल मे ऊर्जा संरक्षण की शुरुआत
ग्रीन हाउस तकनीक से बनेगा पीडब्ल्यूडी का नया भवन, एक छत के नीचे होंगे 20 ऑफिस
बिना बिजली कमरों में होगा उजाला, शानदार लॉन से लेकर छत तक ग्रीनरी
11 महीने में पूरा होगा काम, 18 करोड़ की लागत से बनेगा पांच मंजिला भवन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में सुभाष रोड स्थित पुराने रेस्ट हाउस की जगह बन रहे पीडब्ल्यूडी के नए भवन से नए साल में ऊर्जा संरक्षण की शुरुआत होगी। ग्रीन हाउस की तकनीक से बन रहे इस भवन को इस तरह तैयार किया जा रहा है, जिससे बिना बिजली भी दिन में हर कमरों तक रोशनी पहुंचेगी। मई 2014 में शुुरु हुए ग्रीन हाउस का निर्माण नवंबर 2015 तक पूरा हो जाएगा। 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बन रहे बेसमेंट सहित पांच मंजिला भवन में 50 से अधिक कमरे, 4 हाल होंगे। एसई, 4 एक्सईन, दर्जन भर से अधिक एसडीओ ऑफिस सहित कई कैंप ऑफिस एक छत के नीचे आ सकेंगे।
यह होगा लाभ
विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इस तकनीक से 30 प्रतिशत से अधिक बिजली बचेगी। विभाग के कई ऑफिस एक छत के नीचे आने से काम को गति मिलेगी। भवन के दोनों ओर लॉन में हरी घास के साथ वातावरण को वातानुकूल करने वाले कई तरह के पौधे होंगे। बेसमेंट में पार्किंग होगी। भवन की छत पर भी लॉन होगा, इसमें घास और पौधे लगाए जायेंगे। इससे नमी, धूप और गर्मी के लिए अवरोधक का काम करेंगे। कमरों और हाल में भी ग्रीनरी होगी। बिजली और एसी के प्रयोग की जरूरत कम होगी।
वर्जन...।
बिजली बचत की दिशा में यह भवन कारगर होगा। रोहतक में ऊर्जा संरक्षण की पहल होगी। 30 प्रतिशत बिजली की बचत होगी।
प्रदीप रंजन, एसई, पीडब्ल्यूडी, रोहतक।