फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Two killed in various incidents, one injured

विभिन्न हादसों में दो की मौत, एक घायल

Thu, 08 May 2014 01:23 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Thu, 08 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
जिले में विभिन्न हादसों में बुधवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। मरने वालों में एक महिला भी है। पहला हादसा जहां महराणा प्रताप चौक के पास हुआ।
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा जीटी रोड पर हसनपुर मोड़ के पास हुआ। पुलिस ने दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी है तथा शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। हसनपुर मोड़ के पास हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पहला हादसा
सेक्टर-13 निवासी संगीता दीक्षित (42) पत्नी जयभगवान दीक्षित बुधवार सुबह अपने बेटे वंश को सेक्टर-14 स्थित जानकीदास पब्लिक स्कूल में छोड़ने के लिए गई थी। स्कूल से वापस आते समय सेक्टर-13 स्थित अपने घर जा रही थी कि महाराणा प्रताप चौक पर तेजी से आते हुए ट्रक ने उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर थाना सिविल लाइन के अंतर्गत सिक्का कालोनी चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और संगीता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
दूसरा हादसा
गांव नैंयापुर, जिला मोहाली, पंजाब निवासी जोगासिंह (30) पुत्र पालसिंह महिंद्रा पिकअप को लेकर पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रहा था। बुधवार सुबह हाइवे स्थित हसनपुर मोड के पास पहुंचा था। इसी दौरान महिंद्रा की टक्कर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस के साथ हो गई। भिडंत होने से चालक जोगासिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बस से उतरा गांव राई निवासी मनीष भी घायल हो गया।

बस चालक बस को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। इस हादसे के बाद जोगा सिंह के साथी जसवंत ने पुलिस को सूचना दी। जसवंत भी अपनी महिंद्रा लेकर जोगासिंह के पीछे-पीछे ही दिल्ली जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दूसरी ओर हादसे में घायल मनीष को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया। मनीष के सीने में चोट लगी है। पुलिस ने जसवंत की शिकायत पर बस चालक के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed