{"_id":"6a41bdafd97732d273eb797eaa80e96a","slug":"two-arrest-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
Updated Mon, 22 Dec 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सुनवाई के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन खुद महिला कांस्टेबल ही अपनी साथी की दुश्मन बन गई।
हरियाणा पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ दुराचार मामले में एसआईटी ने शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी की कथित रिश्तेदार महिला कांस्टेबल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम इस बात की भी जांच में जुटी है कि सोमेश और आरएएफ में तैनात कांस्टेबल के बीच क्या रिश्तेदारी है और उसकी इस पूरे मामले में क्या भूमिका है।
ये है मामला
जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने एसपी शशांक आनंद को दी शिकायत में दुराचार का आरोप लगाया है।
उसने बताया कि एक महिला कांस्टेबल जो आरएएफ में तैनात है। आरएएफ में तैनात महिला कांस्टेबल ने उसे बताया कि सोमेश निवासी ढिकाड़ा, जिला भिवानी उसके रिश्ते में देवर लगता है। वह उससे उसका विवाह करवा देगी और इसी तरह उसने कई बार बात भी कराई। पीड़ित कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि 23 अगस्त को उसके पास सोमेश का फोन आया कि वह उससे मिलना चाहता है। उसी दिन सहकर्मी महिला कांस्टेबल का भी फोन आया कि वह उसे देखना चाहता है। रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में थी कि सोमेश उसके घर आ गया। उसे क्वार्टर में अकेला देखकर उसके साथ जबरन दुराचार कर दिया। उसकी हालत काफी बिगड़ गई और उसने पड़ोसियों को बुलाया। उन्होंने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। वहां पर वह 24 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक दाखिल रही और उसका ऑपरेशन भी किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल आती रही और उसे आश्वासन देती रही कि उसकी गलती से ही दुराचार हुआ है इसलिए विवाह उसके साथ करवा देगी। जब छुट्टी होकर घर पहुंची तो सोमेश ने विवाह से साफ इंकार कर दिया और कहा कि किसी को कुछ बताया तो वह उसे मरवा देगा। वहीं, महिला कांस्टेबल ने भी उसे धमकी दी और शादी कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
वर्जन :::
‘आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर जिस महिला सहकर्मी पर आरोप है उसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।’
विजयपाल गोदारा, डीएसपी, एसआईटी इंचार्ज, रोहतक।