फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   twitter reaction on farooq abdullah statement

टि्वटर ने उड़ाया फारुख अब्दुल्ला का मजाक

Fri, 06 Dec 2013 01:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Dec 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
twitter reaction on farooq abdullah statement

जस्टिस गांगुली पर लग रहे यौन शोषण के आरोपों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री फारुखअब्दुल्ला ने एक विवादास्पद बयान दे दिया।

विज्ञापन


फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि लगातार सामने आ रहे यौन शोषण के मामलों को देखकर लड़कियों से बात करने में भी डर लगने लगा है।

फारुख यहीं तक नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब वह कभी महिला पीए नहीं रखेंगे। फारुख अब्दुल्ला का ये बयान सामने आते ही जहां दूसरी पॉलिटिकल पार्टियों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी वहीं सोशल मीडिया में भी उनकी जमकर खिंचाई की जा रही है।

बयान के मीडिया में आने के आधे घंटे के बाद ही ट्विटर पर फारुख अब्दुल्ला ट्रेंड करने लगा।

ट्विटर पर हो-हल्ला मचने के बाद उनके बेटे और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे उम्मीद हैं कि पापा अपने इस बयान पर माफी मांगेंगे।
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के बाद ट्विटर पर उनके इस बयान की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। सोशल मीडिया पर खासतौर पर महिलाएं उनकी जमकर खबर ले रही हैं।

आप भी पढ़िए इससे जुड़े कुछ मजेदार टवीट्स।

ट्विटर पर महक @Mahilicious_M लिखती हैं कि अक्सर बाप अपने बेटे के किए पर माफी मांगते हैं, लेकिन यहां मामला उल्टा है और उमर माफी मांग रहे हैं।

सुनंदा वशिष्ठ @sunandavashisht ट्वीट करते हुए लिखती हैं कि फारुख हमेशा गलत शब्दों के इस्तेमाल को लेकर फंस जाते हैं।

वहीं शाहीन खान @WhirlingDervesh लिखती हैं कि उमर अब्दुल्ला की आधी उम्र पिता की गलतियों पर सफाई देते हुए निकल गई। अब फारुख साहब को रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामिनी रूपानी @kaminirupani
फारुख अब्दुल्ला एक लीडर हैं, उनसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती है। विकासशील देशों में भी महिला सेक्रेट्री होती हैं।

कंचन श्रीवास्तव @KanchanDNA लिखती हैं कि बेशक फारुख ने माफी मांग ली हो, लेकिन उन्होंने ये बयान देकर एक डिबेट की शुरुआत करती है।

पहले फारुख अब्दुल्ला का बयान और इसके बाद उनके बेटे की ट्विटर पर सफाई चर्चा का विषय बन गया। ट्विटर पर भाजपा समर्थक तो कम से कम उन्हें माफ करने वाले नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed