{"_id":"fb265c9aed25d19342e2eeaf0e54bdae","slug":"training-protest-roadways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट नहीं मिलने के विरोध में हंगामा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट नहीं मिलने के विरोध में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Tue, 14 Oct 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज ड्राइविंग स्कूल से प्रशिक्षण लेने के बाद सर्टिफिकेट नहीं मिलने से नाराज 270 युवकों ने सोमवार को रोडवेज के सामने प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि सर्टिफिकेट लेने के लिए कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने विभाग से जल्द सर्टिफिकेट जारी करने की मांग की।
चालक का प्रशिक्षण ले चुके संजय, सुखदेव, कप्तान, मंदीप, दलबीर, रवींद्र और प्रवीण ने बताया कि 13 सितंबर को ही उनका प्रशिक्षण पूरा हो गया था। 29 सितंबर को सर्टिफिकेट देने को कहा गया, लेकिन नहीं मिला। बताया कि सर्टिफिकेट नहीं मिलने से उनका लाइसेंस नहीं बन पा रहा है।
लाइसेंस नहीं होने की वजह से प्रशिक्षण लेना उनके लिए बेकार साबित हो रहा है। वे ना तो सर्विस के लिए आवेदन कर पा रहे हैं और न ही वाहन चला पा रहे हैं।
चुनाव ड्यूटी की वजह से है परेशानी
अधिकारियोें की चुनाव ड्यूटी के चलते ऐसी दिक्कत आ रही है। शीघ्र सभी को सर्टिफिकेट प्रदान कर दिए जाएंगे।
हरीश, इंचार्ज, हरियाणा रोडवेज ड्राइविंग स्कूल