फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Train robbery case: Mobile Location exploring the details of interactions police

रेल लूटपाट कांड: मोबाइल लोकेशन बातचीत का ब्यौरा खंगाल रही पुलिस

Fri, 06 Jun 2014 01:01 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Fri, 06 Jun 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए जीआरपी नई रणनीति के तहत काम कर रही है। कभी वेश बदलकर तो कभी अन्य तौर-तरीकों से पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लूटपाट की वारदात के करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। जिन स्थानों पर वारदातें हुई हैं उसके आसपास के क्षेत्रों से तथ्य जुटाए जा रहे हैं। अनेक लोगों के मोबाइल की लोकेशन और उनसे किस नंबर पर कितनी देर कब-कब बातें हुई हैं, उसकी सारी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
अपराधियों को जल्द पकड़ने के  लिए जीआरपी, आरपीएफ और कमांडो टीमों के अलावा महिला पुलिसकर्मियों के दस्तों के साथ अलग-अलग रणनीति बनाकर काम कर रही है। थाना राजकीय रेलवे पुलिस बहादुरगढ़ के प्रभारी सुरेंद्र कुमार और कार्यवाहक प्रभारी सुखबीर का कहना है कि जम्मूतवी और हिमसागर एक्सप्रेस में महिला यात्री और सीआरपीएफ जवान के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना को लेकर पुलिस सतर्क है। रोहतक से लेकर दिल्ली तक के क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। कार्यवाहक प्रभारी सुखबीर ने बताया कि आसोदा और रोहद रेलवे स्टेशन के बीच दोनों वारदातें हुई हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


यात्रियों को किया जागरूक
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को चेन स्नेचिंग, सामान चोरी होने और जहरखुरानी सहित अन्य घटनाओं से बचने के लिए जीआरपी की तरफ से जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर को पुलिसकर्मी संदिग्ध लोगों के सामान की तलाशी लेते भी नजर आए। इस दौरान पुलिसकर्मी उनको आपराधिक वारदातों से बचने और अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें लेने से परहेज करने के लिए जागरूक करते नजर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed