{"_id":"21d5490e705435a17e2c331606ed4925","slug":"train-accient-one-died-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन से टकराई बाइक, डिप्लोमा छात्र की मौत ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ट्रेन से टकराई बाइक, डिप्लोमा छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sun, 02 Nov 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग भवन फाटक के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां रात में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी डिप्लोमा के छात्र अंशुल के रूप में हुई है।
वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सचिव रहे सूर्यदेव दहिया के छोटे भाई का इकलौता पुत्र था।
आदर्श नगर निवासी सूर्यदेव दहिया के छोटे भाई हरदेव सिंह का बेटा अंशुल (20 वर्ष) शनिवार शाम करीब पौने सात बजे बाइक पर झंग कॉलोनी से सुभाष नगर की ओर जा रहा था। जब वह बजरंग भवन के पास फाटक पर पहुंचा, तो फाटक बंद मिला।
फिर वह रेलवे ट्रैक के साथ-साथ निकलने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही रोहतक-पानीपत पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर लगते ही उसका सिर फट गया। आसपास के लोगों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। वहां से उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अंशुल के पिता हरदेव सिंह एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग के लेबोरेट्री में कार्यरत हैं। उसकी एक छोटी बहन है।
विज्ञापन
देरी से पहुंची जीआरपी
लोगों ने बताया कि मामले की सूचना जीआरपी को तुरंत दी गई थी। लेकिन जीआरपी करीब दो-ढाई घंटे देरी से पहुंची। पुलिस ने फिलहाल मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
देर से चल रही थी ट्रेन
अंशुल जिस रोहतक-पानीपत पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया, उसका स्टेशन से चलने समय 17:50 और फाटक पर पहुंचने का समय 17:55 है। लेकिन शनिवार को वह ट्रेन एक घंटे की देरी से चल रही थी और 18:55 पर फाटक पर पहुंची थी।