{"_id":"fb6c12026dd5730bc7a8aab865747c74","slug":"three-lakh-cash-items-including-30-million-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख कैश समेत 30 लाख का सामान राख","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
तीन लाख कैश समेत 30 लाख का सामान राख
narnaul
Updated Tue, 10 Jun 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लाख कैश समेत 30 लाख का सामान राख
सीआईए रोड पर स्थित कन्फेक्शनरी गोदाम में सोमवार सुबह आग लगने से तीन लाख रुपये कैश समेत करीब 30 लाख रुपये का सामान जल गया। दो वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल के चार वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से नजदीक ही एक टेंट हाउस का कुछ सामान भी जल गया और आस-पड़ोस के मकानों में भी दरारें आ गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मोहल्ला खड़खड़ी निवासी मनीष बंसल ने सीआईए रोड पर एक गोदाम किराए पर ले रखा है। रविवार शाम वह गोदाम को सही तरीके से बंद कर गया था। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे गोदाम के आस-पड़ोस के लोगों ने उसे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची।
आग के विकराल रूप को देख महेंद्रगढ़ फायर स्टेशन से भी दो गाड़ियों को बुलाया गया। सुबह साढ़े आठ बजे नगर परिषद के ईओ हरदीप सिंह जाटियान भी मौके पहुंचे। पड़ोस के मकानों में नुकसान के डर और आग पर जल्दी काबू पाने के लिए जेसीबी मशीन का भी सहारा लिया गया। जेसीबी से गोदाम की पिछली दीवार को तोड़ दिया गया। इसके बाद वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
-7 घंटे में बुझी आग
फायर ब्रिगेड के 101 नंबर पर सुबह 6.50 बजे औरर पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना दे दी थी। पहली गाड़ी मौके पर पहुंची तो आग ज्यादा होने के कारण दूसरी गाड़ी को 07.15 बजे रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड इंचार्ज सतवीर सिंह के मुताबिक महेंद्रगढ़ से भी दो गाड़ियों को बुलाया गया। आग ज्यादा होने से सड़क पर फैले गंदे पानी को भी इस्तेमाल में लिया गया। फायर बिग्रेड की सभी गाड़ियां वहीं खड़ी रहीं और इन गाड़ियों में करीब 30 ट्रैक्टर-टैंकर की सहायता से लगातार पानी डाला गया। तब कहीं जाकर दोपहर 2 बजे तक आग पर काबू पाया गया।
- दो वाहन 3 लाख रुपये भी जले
पीड़ित मनीष बंसल ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। इस आगजनी में 30 लाख का सामान जल गया। गोदाम में रखे दो वाहन जो गोदाम में ही खड़े थे, वह भी जल गए।
साथ ही लोहे की अलमारी में रखा 3 लाख रुपया भी जल गया। इसके अलावा कंप्यूटर सिस्टम, 8 सेट सीसीटीवी कैमरे और फर्नीचर भी आग की भेंट चढ़ गए। मनीष बंसल ने बताया कि व्यापार का रिकॉर्ड/बिल बुक भी जल गए।
5 दिन बाद घर में है शादी
आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार के घर में 14 जून को शादी है। तीनों मिलकर होलसेल का काम करते हैं। इनमें सबसे छोटे भाई राकेश की 14 जून को शादी है। परिवार के सदस्य इसी खुशी में व्यस्त थे। तीनों भाईयों ने इस व्यापार को वर्ष 2007 में शुरू किया था।
नुकसान की तैयार हो रही रिपोर्ट
आगजनी की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह दोपहर साढ़े 12 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीसी और तहसीलदार से फोन पर बातचीत की। कुछ देर बाद मौके पर नायब तहसीलदार भी पहुंचे।
मंत्री ने नायब तहसीलदार को जल्द से जल्द आगजनी में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मुख्यमंत्री से आग्रह कर पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाएगी।
महिलाओं ने दिखाया गुस्सा
स्वास्थ्य मंत्री घटना की जानकारी लेकर जब वापस जाने के लिए गाड़ी में बैठने लगे तो आस-पड़ोस की महिलाएं वहां आ गईं। महिलाओं ने कहा कि ‘‘वह इस गंदे पानी के बीच से होकर निकलती हैं और आप तो गाड़ी में बैठकर घूमते हैं। जरा गाड़ी से उतरकर इस सड़क पर चलकर दिखाएं, आपको पता चलेगा।’’
महिलाओं का गुस्सा देखकर मंत्री ने ईओ हरदीप सिंह जाटियान को फोन करके अभी तक सीआईए रोड का निर्माण नहीं होने के बारे में पूछा। लोगों को तो जवाब मुझे देना है। इस रोड का निर्माण जल्द से जल्द आरंभ करवाएं। इसके बाद मंत्री ने महिलाओं को शीघ्र ही सड़क निर्माण का आश्वासन दिया।
डीसी से आज मिलेगा व्यापार मंडल
हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल, उप प्रधान सीताराम सर्राफ, जिला महासचिव संदीप नूनीवाला, हरिराम बंसल ने कहा है कि इस घटना से पीड़ित परिवार सड़क पर आ गया है। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग की भरपाई जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार करे। इस संबंध में डीसी अतुल कुमार से 10 जून को सुबह मिलकर नुकसान की भरपाई का आग्रह किया जाएगा।