{"_id":"1a7231d5fbb5da476e41ee6eb3b6de68","slug":"three-lakh-ask-the-dealer-to-show-property-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर को पिस्तौल दिखा तीन लाख मांगे ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
प्रॉपर्टी डीलर को पिस्तौल दिखा तीन लाख मांगे
जींद
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल रोड स्थित राजनगर में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को तीन लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर
तीन लोगों को नामजद कर अन्य तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजनगर निवासी विजय पार्टी डीलर का काम करता है। विजय ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 जून गांव रामराये निवासी काला अपने आधा दर्जन साथियों के साथ कार में सवार होकर आया। इस दौरान युवकों ने उसको बाहर बुला लिया। जैसे ही वह गली में पहुंचा तो काला और उसके साथियों ने उस पर पिस्तौल तानकर उससे तीन लाख रुपये की डिमांड की। इसके बाद सभी आरोपी वहां से चले गए।
प्रॉपर्टी डीलर के अनुसार उस समय तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन 22 जून को फिर से काला अपने साथियों के साथ पहुंचा। तीन लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई विजय ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर विजय की शिकायत पर गांव रामराये निवासी काला, सूर्यवीर, गांव सिसाय हिसार निवासी राज के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।