फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   three died in accident

तीन की मौत, एक गंभीर

Thu, 06 Nov 2014 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Thu, 06 Nov 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
बोहर के पास रिंग रोड पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ट्राले के अचानक ब्रेक लेने से पीछे आ रही कार के ट्राले में घुस जाने के कारण हादसा हुआ।

कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल कार सवार युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों में दो हिमाचल प्रदेश के और एक पंजाब का रहने वाला था। घायल युवक भी हिमाचल का रहने वाला है। घटना बुधवार सुबह सात बजे की है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाछड़ी गांव निवासी घायल रजनीश पुणे में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। उसके पिता गुरमेल सिंह राणा भी वहीं पर ठेकेदारी का काम करते थे। उन्हीं के साथ बाछड़ी निवासी सुरेंद्र पुत्र रामदास और पंजाब के होशियारपुर सिहना के नरेश पुत्र लीलूराम नौकरी करते थे। चारों आर्टिगा कार में सवार होकर पुणे से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। बुधवार सुबह बोहर के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्राला चल रहा था। थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि कार की गति तेज थी। अचानक ट्राला चालक के ब्रेक लगाने से कार ट्राले में पीछे से ट्राले में जा घुसी। हादसे में गुरमेल, सुरेंद्र व नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। रजनीश को गंभीरावस्था में पीजीआई लाया गया। यहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जींद निवासी दोस्त को दी सूचना
हादसे में गंभीर घायल हुए रजनीश ने हादसे की जानकारी तत्काल पुणे में अपने दोस्त राजेश को दी, जो जींद का रहने वाला है। इस पर राजेश के परिजन रोहतक पहुंचे। दोपहर बाद रजनीश के परिजन भी यहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद तीनाें शवों को पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed