फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   This Solar-Powered UPS Can Charge Mobiles While Powering Lights and Fan

5 हजार रुपए में यूपीएस, बिना बिजली के होगा चार्ज

Thu, 10 Jul 2014 08:02 AM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
This Solar-Powered UPS Can Charge Mobiles While Powering Lights and Fan

घंटों के हिसाब से बिजली का न होना एक आम बात हो चुकी है। ऐसे समय गर्मी से तो जूझना पड़ता ही है, साथ ही, मोबाइल फोन चार्ज न होने के कारण बंद हो जाते हैं।

विज्ञापन


ऐसे समय पर यूपीएस पावर एक अच्छा विकल्प साबित होता है। यूपीएस बनाने वाली कंपनी पावरसेफ बाजार में किफायती कीमत 5 हजार रुपए में पोर्टा-सोलर यूपीएस बाजार में उतारा है।
विज्ञापन


इस पोर्टेबल लाइटिंग सल्यूशन के जरिए आप एक ही समय में 3 मोबाइल फोन, 3 सीएफएल बल्ब और एक पंखा चला सकते हैं।

बैटरी बैकअप

This Solar-Powered UPS Can Charge Mobiles While Powering Lights and Fan

ये उनके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है जहां मिनट-मिनट बिजली गायब हो जाती है। पोर्टा-सोलर यूपीएस का वजन 3 किलोग्राम, इसलिए इसको कहीं भी लाने-ले जाने में दिक्कत नहीं होगी।

इसको सूरज की रोशनी से चार्ज किया जा सकता है, साथ ही कंपनी का कहना है कि अगर 70वाट के पॉर्टा-सोलर यूपीएस को चार्ज करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा नहीं है तो इसको एसी (AC) पावर यानि सीधे बिजली से भी चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी ने अपने एक बयान में ये भी कहा है कि एक्सटर्न बैटरी के अलावा इस यूपीएस के साथ अलग से बैटरी जोड़ने का भी विकल्प है। ये 6-7 घंटे बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed