{"_id":"083fd6c73ebdf03532e8f9765711c137","slug":"this-bike-parking-lot-is-more-advanced-than-most-car-garages-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी हो स्मार्ट पार्किंग तो आ जाएगा मजा, आप भी चाहेंगे ऐसी पार्किंग ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ऐसी हो स्मार्ट पार्किंग तो आ जाएगा मजा, आप भी चाहेंगे ऐसी पार्किंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Jun 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम और आप भले ही साइकिल को बीते जमाने की बात मानते हों, लेकिन नीदरलैंड में आज भी साइकिल का प्रचलन खूब है। यहां के ज्यादातर लोग अपने रोजमर्रा के काम साइकिल पर ही करते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में यहां के डेल्फ्ट शहर के मेकैनो रेलवे स्टेशन पर एडवांस साइकिल पार्किंग बनाई गई है। इस पार्किंग में एक साथ 5,000 साइकिलें पार्क की जा सकती हैं।
विज्ञापन
इस अंडरग्राउंड पार्किंग में हाइड्रोलिक मशीनें और कंप्यूटराइज डिस्प्ले लगी हैं। कंप्यूटराइज डिस्प्ले साइकिल सवार को यह जानकारी देती है कि किस पंक्ति में पार्किंग की कितनी जगह खाली है। यह डबल-डेकर पार्किंग है, साइकिल पार्क करने वाले व्यक्ति को अपनी साइकिल सिर्फ रैक पर रखनी है। रैक में लगी ऑटोमेटिड हाइड्रोलिक मशीनें साइकिल को हिफाजत के साथ पार्क कर देती हैं।
विज्ञापन
इस आधुनिक तकनीक के जरिये पार्किंग से अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म तक पहुंचने वाले मुसाफिरों का अच्छा-खासा समय बचता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यहां शुरुआती 14 दिनों तक साइकिल मुफ्त पार्क कर सकते हैं।