फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   third vitim also got polygraph test

तीसरे आरोपी युवक का भी हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

Sat, 20 Dec 2014 02:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक
ब्यूरो, अमर उजाला/रोहतक Updated Sat, 20 Dec 2014 02:55 AM IST
विज्ञापन
बस में कथित छेड़छाड़ और मारपीट मामले में सच क्या है इसका खुलासा अब पॉलीग्राफ टेस्ट ही करेगा। शुक्रवार को आरोपी पक्ष के तीनों युवकों का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को दो आरोपियों कुलदीप और मोहित का पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद तीसरे आरोपी दीपक का भी शुक्रवार को पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। दोनों बहनों पूजा और आरती ने टेस्ट कराए जाने की मांग पुलिस से की थी। इसके बाद एसआईटी ने अदालत में अर्जी लगाई थी। अदालत की अनुमति पर आरोपियों का टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन

एसआईटी प्रभारी डीएसपी यशपाल सिंह तीसरे आरोपी दीपक को लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में लोधी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय में दीपक का पॉलीग्राफ टेस्ट सीबीआई के फोरेंसिक एक्सपर्ट ने किया। बचाव पक्ष के वकील संदीप राठी ने बताया कि दीपक का भी पॉलीग्राफ टेस्ट हो गया है। अब केवल रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

 
22 को लड़कियों का हो सकता है टेस्ट
पीड़ित दोनों बहनों के वकील एडवोकेट अतर सिंह का कहना है कि उन्हें अभी नोटिस नहीं मिला है। लेकिन संभावना है कि 22 दिसंबर को टेस्ट के लिए नोटिस आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed